{"_id":"573fa11c4f1c1bdb6aac76fb","slug":"among-elected-mlas-428-were-crorepatis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों में चुने गए 294 दागी और 428 करोड़पति विधायक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पांच राज्यों में चुने गए 294 दागी और 428 करोड़पति विधायक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 May 2016 05:13 AM IST
सार
- एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा
- एडीआर की मांग : सभी विधायकों के शपथ पत्रों की हो छह माह में जांच
विज्ञापन
election
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सदन में बैठने वाला हर दूसरा विधायक करोड़पति और तीसरा विधायक दागी होगा। एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुने गए 812 विधायकों में 294 दागी और 428 करोड़पति हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एडीआर के संस्थापक सदस्य प्रो. जगदीप छोकर ने कहा कि इन सभी के शपथ पत्रों की छह माह में जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता लग सके कि उन्होंने कहीं गलत जानकारी तो नहीं दे दी। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 126 सीटों वाले राज्य असम में 72 विधायक करोड़पति हैं। इनमें 34 बीजेपी और 16 कांग्रेस के हैं। इसके अलावा 14 विधायक ऐसे हैं जिन पर गंभीर या सामान्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 7 बीजेपी, 5 कांग्रेस, एआईयूडीएफ के 1 और आईएनडी का 1 विधायक शामिल है।
विज्ञापन
केरल (140 विस सीट) में 61 विधायक करोड़पति हैं। इनमें 13 कांग्रेस और 15 माकपा के हैं। इसके अलावा 87 विधायक ऐसे हैं जिन पर गंभीर या सामान्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 9 कांग्रेस, 12 सीपीआई और 53 सीपीएम के हैं।
विज्ञापन
पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटें हैं। यहां 25 विधायक करोड़पति हैं। इनमें 13 कांग्रेस और 3 एआईएडीएम के हैं। चुने गए विधायकों में 11 विधायक दागी हैं। इनमें से 5 कांग्रेस, 3 ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, 2 डीएमके और एक विधायक एआईएडीएमके का है।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु में करोड़पतियों और दागी उम्मीदवारों का बोलबाला रहा है। यहां चुने गए विधायकों में 75 दागी हैं। इन विधायकों में एआईएडीएमके के 28, डीएमके के 42, कांग्रेस के 5 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा इस राज्य से 170 विधायक करोड़पति हैं। इनमें से एआईएडीएमके
के 90, डीएमके के 74, कांग्रेस के 5 विधायक शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल (294 विस सीट) में 100 करोड़पति हैं। इनमें 79 तृणमूल कांग्रेस और 16 विधायक माकपा के शामिल हैं। इसके अलावा 107 विधायक ऐसे हैं जिन पर गंभीर या सामान्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 66 विधायक तृणमूल कांग्रेस , 22 विधायक कांग्रेस, 13 विधायक माकपा और 3 विधायक बीजेपी के हैं।