फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amol Palekar speech stopped for spoke against the government

सरकार के खिलाफ बोले तो रोका गया अमोल पालेकर का भाषण

Sun, 10 Feb 2019 07:12 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
Amol Palekar speech stopped for spoke against the government
Amol Palekar

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता-निदेशक अमोल पालेकर को शुक्रवार शाम को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) के कुछ सदस्यों की ओर से लगातार भाषण के दौरान बाधा डाली गई। इसके चलते वह अपना पूरा भाषण नहीं दे पाए। दरअसल, पालेकर कलाकार प्रभाकर बारवे की याद में आयोजित ‘इनसाइड द इंपटी बॉक्स’ प्रदर्शनी में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में दिख रहा है कि वह एनजीएमए के मुंबई और बंगलूरू केंद्रों की एडवाइजरी समिति को कथित तौर पर खत्म करने के लिए संस्कृति मंत्रालय की आलोचना कर रहे हैं। मंच पर मौजूद एनजीएमए के एक सदस्य ने इसका विरोध किया और कहा कि उन्हें कार्यक्रम के बारे में बात करनी चाहिए। इस पर पालेकर ने कहा कि वह उसी बारे में बात करने जा रहे हैं। क्या आप सेंसरशिप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद फिर वह मंत्रालय की आलोचना करने लगे। इस पर एक महिला ने विरोध किया और कहा कि यह कार्यक्रम प्रभाकर बारवे के बारे में हैं और आप उन्हीं पर बात करें। हालांकि पालेकर ने रुकने से मना कर दिया। लगातार टोका-टाकी से परेशान होकर पालेकर अपना पूरा भाषण दिए हुए ही बैठ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed