{"_id":"62c69fe557d5641d470b2483","slug":"amitabh-kant-will-be-the-new-sherpa-of-g-20-union-minister-piyush-goyal-will-step-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20: अमिताभ कांत होंगे जी-20 के नए शेरपा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल छोड़ेंगे पद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G-20: अमिताभ कांत होंगे जी-20 के नए शेरपा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल छोड़ेंगे पद
Thu, 07 Jul 2022 02:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:27 PM IST
सार
भारत को इस साल के अंत तक जी-20 देशों का अध्यक्ष पद मिलने वाला है। देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बैठकों के लिए बहुत वक्त चाहिए, गोयल इतना वक्त देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
अमिताभ कांत, पूर्व CEO, नीति आयोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत जी-20 देशों के नए शेरपा होंगे। वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्थान लेंगे। भारत को जी-20 देशों के अध्यक्ष का पद मिलने वाला है, ऐसे में उसके लिए एक पूर्णकालिक शेरपा की जररूत है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत को इस साल के अंत तक जी-20 देशों का अध्यक्ष पद मिलने वाला है। देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बैठकों के लिए बहुत वक्त चाहिए, गोयल इतना वक्त देने में असमर्थ है, क्योंकि उनके पास कई अहम जिम्मेदारियां हैं। गोयल को शेरपा बनाए जाने के बाद राज्यसभा के नेता की अहम जिम्मेदारी भी दे दी गई थी। उनके पास वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय, एफटीए, डब्ल्यूटीओ, काफेड, टैक्सटाइल्स जैसी अन्य जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन
एक सूत्र ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गोयल के पास मोदी कैबिनेट में कई विभागों का प्रभार है। इसमें उनका काफी समय लगता है। इसके अलावा उन्हें राज्यसभा के नेता जैसे अन्य महत्वपूर्ण पद भी सौंपा गया है। अमिताभ कांत लगभग छह साल तक नीति आयोग के सीईओ रहे और पिछले महीने उनका विस्तारित कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। केरल कैडर के आईएएस अधिकारी कांत इससे पहले औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के सचिव थे।
विज्ञापन