फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amitabh Kant said India is emerging as the voice of the Global South

G20: अमिताभ कांत बोले- ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभर रहा भारत, महिला सशक्तिकरण पर दिया जा रहा ध्यान

Tue, 05 Sep 2023 06:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 06:29 AM IST
सार

भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत का कहना है कि जी-20 अध्यक्षता ने भारत के बारे में एक अद्वितीय धारणा बनाने में मदद की है।

विज्ञापन
Amitabh Kant said India is emerging as the voice of the Global South
amitabh kant - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत का कहना है कि जी-20 अध्यक्षता ने भारत के बारे में एक अद्वितीय धारणा बनाने में मदद की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जी-20 अध्यक्षता संबंधी आधिकारिक हैंडल पर एक लघु वीडियो संदेश जारी करके कहा कि भारत असल वास्तव में ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभरा है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि एक के बाद चार उभरते बाजारों इंडोनेशिया, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका को जी-20 की अध्यक्षता का मौका मिल रहा है। यह एक तरह से विकासशील देशों के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्र में लाने का बड़ा अवसर देता है। भारत ने ऐसा किया भी है, और उन्हें ठोस ढंग से अमल की दिशा में आगे भी बढ़ाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उन मुद्दों को रेखांकित किया, जो अध्यक्षता के दौरान भारत की प्राथमिकता रहे हैं। मसलन, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, सतत विकास को बढ़ाने वाली जीवनशैली व पारंपरिक चिकित्सा, बाजरा आदि को अहमियत देना। 
 

विज्ञापन

लैंगिक समानता पर केंद्रित किया ध्यान
उन्होंने बताया कि कैसे अन्य देशों के विपरीत भारत ने विभिन्न राज्यों और शहरों में जी-20 सम्मेलन आयोजित कर उसे नया आयाम दिया। अन्य देश एक या दो शहरों में आयोजन करते हैं लेकिन भारत ने 60 से अधिक शहरों में बैठकें आयोजित कीं।
 

अमिताभ कांत के मुताबिक भारत की अध्यक्षता में सबसे बड़ी उपलब्धि महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित किया जाना रहा। उन्होंने कहा, हमने डिजिटल विभाजन पाटने, जलवायु परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने और अधिक श्रम बल भागीदारी पर जोर देकर लैंगिक समानता के दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed