फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amitabh Kant G20 Sherpa African Union permanent member now g20 far more inclusive

अमिताभ कांत का बड़ा बयान: G20 में अफ्रीकन यूनियन का स्थायी सदस्य बनना बड़ी पहल, अधिक समावेशी बना समूह

Tue, 14 Nov 2023 11:30 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:30 PM IST
सार

जी20 सम्मेलन के दौरान भारत ने अफ्रीकन यूनियन को इसका स्थायी सदस्य बनाया। इस फैसले को शेरपा अमिताभ कांत ने कठिन और संघर्ष वाली जीत करार दिया। उन्होंने कहा, भारत ने अपने फैसले से जी20 को और अधिक समावेशी बनाया गया है।

विज्ञापन
Amitabh Kant G20 Sherpa African Union permanent member now g20 far more inclusive
जी20 नई दिल्ली के शेरपा अमिताभ कांत (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत अब जी20 देशों के सम्मेलन में शेरपा की जिम्मेदारी निभाने के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि भारत ने अफ्रीकन यूनियन (एयू) को जी20 का स्थायी सदस्य बनाकर जी20 को और अधिक समावेशी बनाया है।
विज्ञापन


अमिताभ कांत ने वर्चुअल वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण से कुछ दिन पहले भारत में हुए इस आयोजन पर अहम बयान दिया। नई दिल्ली में संपन्न जी20 सम्मेलन में शेरपा रहे अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि भारत ने अपनी अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ (AU) को समूह के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जी20 और अधिक समावेशी बना है। का।
विज्ञापन


नई दिल्ली जी20 सम्मेलन में नेताओं की घोषणा को ग्लोबल साउथ के लिए एक बहुत ही कठिन और संघर्ष वाली जीत बताते हुए अमिताभ कांत ने कहा, यह विकासशील देशों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के साथ इंडिया राइट्स नेटवर्क और सेंटर फॉर ग्लोबल इनसाइट्स इंडिया ने संयुक्त रूप से "जी20 दिल्ली शिखर सम्मेलन: समावेशी विकास और वैश्विक दक्षिण का उदय" विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ कांत ने कहा, "भारत की जी20 अध्यक्षता की एक स्थायी घटना जो मेरे दिमाग में हमेशा बनी रहेगी, वह प्रधानमंत्री की कोमोरोस के राष्ट्रपति को गले लगाने और जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ का स्वागत करने की छवि है।"

उन्होंने कहा, "उस एक झटके से, भारत ने यह सुनिश्चित कर दिया कि जी20 कहीं अधिक समावेशी संस्थान बने।" गौरतलब है कि भारत ने इस साल G20 देशों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। इसके तहत सितंबर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर कायम हुआ। 1999 में स्थापना के बाद से जी20 का पहली बार इतना विस्तार हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह- जी20 में अफ्रीकी संघ नया स्थायी सदस्य बन गया।

भारत लगातार अफ्रीकी संघ को G20 सदस्य के रूप में शामिल करने की वकालत कर रहा था ताकि शीर्ष वैश्विक निकाय में अफ्रीकी महाद्वीप का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके। बता दें कि अफ्रीकी संघ (एयू) एक प्रभावशाली संगठन है जिसमें 55 सदस्य देश शामिल हैं। अफ्रीकी महाद्वीप के देशों के समूह को जी 20 में शामिल करने पर अमिताभ कांत ने कहा कि कई देश चाहते थे कि आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) जी20 का हिस्सा बने, जबकि कुछ अन्य चाहते थे कि कुछ अन्य क्षेत्रीय समूहों को ब्लॉक का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा, ''हालांकि, भारत (अफ्रीकी संघ की सदस्यता पर) दृढ़ रहा।'' उन्होंने कहा, ''भारत ने एयू को समूह में लाकर जी20 को और अधिक समावेशी बना दिया है।''


शीर्ष वार्ताकार अमिताभ कांत के अनुसार, जी20 नई दिल्ली के नेताओं की घोषणा ग्लोबल साउथ के लिए बहुत कड़ी मेहनत से लड़ी गई जीत है। उन्होंने कहा, "इसका हर अक्षर, इसका हर शब्द, इसका हर वाक्य और इसके हर पैराग्राफ में ग्लोबल साउथ की खातिर पूरे साल कड़ी लड़ाई लड़ी गई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed