{"_id":"6489adfc42ee72f84b0df1d5","slug":"amit-shahs-visit-to-telangana-postponed-bjp-state-chief-sanjay-bandi-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: अमित शाह का प्रस्तावित तेलंगाना दौरा रद्द, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय बंदी ने की पुष्टि; बताई यह वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: अमित शाह का प्रस्तावित तेलंगाना दौरा रद्द, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय बंदी ने की पुष्टि; बताई यह वजह
Wed, 14 Jun 2023 05:39 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:39 PM IST
सार
शाह को गुरुवार को हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करना था। राज्य में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कर्नाटक भाजपा अंध्यक्ष संजय कुमार बंदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित तेलंगाना दौरा स्थगित कर दिया गया है। उन्हें 15 जून को राज्य का दौरा करना था, लेकिन पश्चिम तंट पर चक्रवात की परिस्थितियों के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय बंदी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
शाह को गुरुवार को हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करना था। राज्य में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था।
विज्ञापन
अपने ट्विटर हैंडल से संजय बंदी ने लिखा, पश्चिमी तट, "विशेष रूप से तीन राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में गंभीर चक्रवाती परिस्थितियों के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की खम्मम में 15 जून को प्रस्तावित जनसभा स्थगित कर दी गई है।"
विज्ञापन