फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah writes to Arvind Kejriwal about regularisation of 4500 employees of NDMC

NDMC: अमित शाह ने सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र, एनडीएमसी के 4500 कर्मचारियों को स्थायी करने की दी सूचना

Fri, 10 Feb 2023 03:36 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Feb 2023 03:36 AM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि सरकार का काम अपने कर्मचारियों और जनता का ख्याल रखना होता है। मैं इन कर्मचारियों की नौकरी पक्की किए जाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं।

विज्ञापन
Amit Shah writes to Arvind Kejriwal about regularisation of 4500 employees of NDMC
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 4,500 कर्मचारियों को नियमित किए जाने के बारे में सूचित किया है। सरकार ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसके बाद गृह मंत्री शाह का आभार जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि स्थायी नौकरी से इन हजारों लोगों की जिंदगी बदल जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार का काम अपने कर्मचारियों और जनता का ख्याल रखना होता है। मैं इन कर्मचारियों की नौकरी पक्की किए जाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं। इससे पहले केजरीवाल की अध्यक्षता में एनडीएमसी ने 2019 में नौकरी पक्की करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा थी। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अमित शाह से मुलाकात भी की थी। केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में आरएमआर कर्मचारियों को नियमित करने के लिए गृह मंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने इस संबंध में बीते 22 मार्च को भी शाह को पत्र लिखा था।

विज्ञापन


नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के आरएमआर कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग को लेकर हाल के दिनों में कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने इससे पहले दिन में आप सुप्रीमो पर क्रेडिट छीनने की ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया था। एक बयान में उन्होंने केजरीवाल से दिल्ली जल बोर्ड और शहर के अन्य सरकारी विभागों के लगभग 40,000 अस्थायी और अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण पर ध्यान देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed