{"_id":"5ccc9b32bdec2207237e18c9","slug":"amit-shah-will-campaign-in-delhi-after-mp-and-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी और यूपी के बाद दिल्ली में प्रचार अभियान को पंख लगाएंगे अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एमपी और यूपी के बाद दिल्ली में प्रचार अभियान को पंख लगाएंगे अमित शाह
Sat, 04 May 2019 01:19 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 04 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक मई को दिल्ली में रोड शो किया था, 4 मई को वह रोहिणी में जापानी पार्क में विरोधियों पर हमला बोलेंगे। पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के क्रम में अब दिल्ली सबके लिए अहम हो रही है। प्रियंका और राहुल गांधी के रोड शो करने और जनसभा का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 4 मई जनसभा दिल्ली में प्रचार अभियान को पंख लगाएगी।
अमित शाह इन दिनों हर रोज तीन से चार स्थानों पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने प्रचार के लिए रोड-शो और जनसभा को प्रमुखता से अपनाया है। इसके अलावा एफएम रेडियो, इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग के जरिए पार्टी मतदाताओं को लुभाने में जुटी है। 4 मई को अमित शाह पहले म.प्र. के रीवा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वह फतेहपुर, उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। 4 मई को ही अमेठी के रामलीला मैदान में अमित शाह के रोड-शो के जरिए भाजपा अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। शाम को वह रोहिणी के जापानी पार्क में लोगों से सातों सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को फिर से जिताने की अपील करेंगे।