फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah will attend Vijay Sankalp rally on Jharkhand tour today read india news

India News: अमित शाह आज झारखंड दौरे पर विजय संकल्प रैली में होंगे शामिल, बचत पर चोट है नई टैक्स प्रणाली

Sat, 04 Feb 2023 06:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 04 Feb 2023 06:35 AM IST
सार

दौरे की शुरुआत दोपहर 12 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा से करेंगे। इसके बाद इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करेंगे। शाम 4 बजे रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Amit Shah will attend Vijay Sankalp rally on Jharkhand tour today read india news
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/ अमित शाह

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह चार फरवरी को झारखंड दौरे पर रहेंगे। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विजय संकल्प रैली के तहत मिशन 2024 का शंखनाद भी करेंगे।

विज्ञापन


दौरे की शुरुआत दोपहर 12 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा से करेंगे। इसके बाद इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करेंगे। वहीं, दोपहर 2 बजे विजय संकल्प रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। शाम 4 बजे रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


बचत पर चोट है नई टैक्स प्रणाली : स्वदेशी जागरण मंच
स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) के संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि नई आयकर प्रणाली से रिटर्न भरने में आसानी हो सकती है, लेकिन इसका आयकरदाताओं की बचत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आरएसएस से संबद्ध संस्था ने कहा, सरकार पर कर व्यवस्था को बदलने के लिए दबाव बनाएगा। बजट ऐसे समय में विनिर्माण क्षेत्र को पर्याप्त समर्थन प्रदान नहीं कर रहा, जब चीन से भारत का आयात अभूतपूर्व उच्च स्तर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र : क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में 4 गिरफ्तार 2.44 करोड़ की संपत्ति जब्त
जालना पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी  धोखाधड़ी में पुणे से चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनकी 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में 3.44 करोड़ रुपये भी फ्रीज कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, एक दंपती के खिलाफ क्रिप्टोकरेंसी  में निवेश से ऊंचे रिटर्न दिलाने का वादा कर धोखाधड़ी करने की 116 शिकायतें मिली थीं। 

अमेरिका को क्लाउड सेवा शुल्क के भुगतान पर अमेजन से कर लेगा भारत
भारतीय कर प्राधिकरण (आईटीए) ने अमेजन की ओर से अमेरिका को भुगतान की जाने वाली क्लाउड सेवा शुल्क पर कर लगाने का निर्णय किया है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी है और कहा है कि इससे उसे मोटी राशि का भुगतान करना पड़ेगा, जिसमें पिछले कुछ वर्ष के भुगतान भी शामिल हैं। इस फैसले के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किए बिना अमेजन ने कहा है कि वह निर्णय का विरोध करेगी, लेकिन जब तक मामले का निपटारा नहीं होता उसे करों के रूप में अच्छी खासी  राशि का भुगतान करना होगा। 
 

यूथ-20 संपर्क समूह की पहली बैठक गुवाहटी में छह से : अनुराग ठाकुर
 जी-20 की भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत यूथ-20 संपर्क समूह की पहली बैठक असम के गुवाहटी में छह से आठ फरवरी को होगी। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यूथ-20 समूह एक बेहतर कल के लिए सुझावों और विचारों पर युवाओं की राय जानने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर चर्चा आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि जी-20 की 200 से अधिक बैठकें देश के विभिन्न भागों में आयोजित की जाएंगी। ठाकुर ने कहा कि यूथ-20 की पहली बैठक में जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य समेत पांच विषयों पर चर्चा होगी। एजेंसी

न्यायिक अधिकारी अरिबम गुनेश्वर शर्मा बने मणिपुर हाईकोर्ट के जज
केंद्र सरकार ने न्यायिक अधिकारी अरिबम गुनेश्वर शर्मा को मणिपुर हाईकोर्ट में न्यायधीश नियुक्त किया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 10 जनवरी को हुई बैठक में शर्मा को पदोन्नत करने की सिफारिश की गई थी। शर्मा अभी तक इंफाल पश्चिम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। 

 

उद्घाटन से पहले हैदराबाद के सचिवालय भवन में लगी आग
हैदराबाद में नए सचिवालय के निर्माणाधीन भवन में शुक्रवार तड़के आग लग गई। आग इमारत के भूतल पर लगी। इससे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। नए सचिवालय भवन का उद्घाटन 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को करना था। पुलिस के अनुसार, दमकल की 10 से अधिक गाड़ियांे ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नाइजीरिया की घटना: सुरक्षाकर्मियों से झड़प 41 लोगों की हुई मौत
नाइजीरिया में राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के गृह राज्य उत्तरी कटसीना में बंदूकधारियों और सुरक्षा कर्मियों की झड़प में 41 लोग मारे गए। नाइजीरिया में 25 फरवरी को राष्ट्रपति का चुनावा है। ऐसे में इस घटना के बाद से मतदाता चिंतत हैं। पुलिस के अनुसार, एक सशस्त्र गिरोह ने लूट के इरादे से कटसीना क्षेत्र के एक गांव पर हमला कर दिया था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बंदूकधारियों का पीछा किया। इस कारण झड़प हो गई। शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने कई शव झाड़ियों में बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed