{"_id":"603903048ebc3ee9504fb20a","slug":"amit-shah-will-address-public-meetings-in-puducherry-tamil-nadu-on-28-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 फरवरी को तमिलनाडु और पुडुचेरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
28 फरवरी को तमिलनाडु और पुडुचेरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह
Fri, 26 Feb 2021 07:47 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : twitter.com/AmitShah
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार (28 फरवरी) को तमिलनाडु और पुडुचेरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के नेताओं ने बताया कि शाह तमिलनाडु और पुडुचेरी में पार्टी की सांगठनिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
शाह के कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक वह शनिवार को तमिलनाडु जाएंगे और रविवार सुबह पुडुचेरी में कराईकल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तमिलनाडु में विल्लूपुरम जिले के जानकीपुरम में 'विजय संकल्प रैली' में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की पार्टी की इकाइयों की सांगठनिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने बताया कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना दो मई को होगी।