फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah visit delhi Rashtriya Sanskriti Mahotsav said India rich culture has kept country united

Delhi: भारत की समृद्ध संस्कृति ने देश को सदियों से रखा है एकजुट, संस्कृति महोत्सव के समापन समारोह में बोले शाह

Tue, 03 Oct 2023 02:27 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 02:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों के कारण हमारे सांस्कृतिक मूल्य मानव जाति को रोशनी दिखा रहे हैं। महोत्सव ने हमारे पारंपरिक नृत्यों और संगीत की सुंदरता को उनके वास्तविक रूप में प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन
Amit Shah visit delhi Rashtriya Sanskriti Mahotsav said India rich culture has kept country united
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में आयोजित संस्कृति मंत्रालय के स्वस्ति आंचलिक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति ने देश को सदियों से एकजुट रखा है और इसकी सांस्कृतिक विरासत ने देश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। 

विज्ञापन


इसके बाद एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण देश के सांस्कृतिक मूल्य मानव जाति को रोशनी दिखा रहे हैं। हमारी समृद्ध संस्कृति ने हमारे देश को युगों से एकजुट रखा है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है, जिसने हमारे देश को आज वैश्विक केंद्र स्तर पर पहुंचाया है।  
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि महोत्सव ने हमारे पारंपरिक नृत्यों और संगीत की सुंदरता को उनके वास्तविक रूप में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ने भी कार्यक्रम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। वहीं, लेखी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली को आठ साल बाद इस महोत्सव की मेजबानी करने का मौका मिला है। बता दें कि इस चार दिवसीय उत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और महोत्सव के दौरान विविध नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।

गांधी जयंती पर जेपी नड्डा ने भी बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल
गांधी जयंती पर भाजपा प्रमुख जे.पी.नड्डा ने पीएम मोदी की तारफ करते हुए कहा कि खादी उद्योग अपने प्रचार-प्रसार के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के सफल प्रयास हर दिन नए मील के पत्थर स्थापित कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि खादी हमारी विरासत का प्रतीक है और लोगों से कम से कम एक खादी उत्पाद खरीदने की अपील की। प्रधानमंत्री के खादी अपनाने के आह्वान के बाद, खादी उत्पादों का कारोबार रिकॉर्ड बना रहा है। KVIC (खादी और ग्रामोद्योग आयोग) के उत्पाद आज सबसे तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तु बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed