फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah virtually inaugurates 'Akshar River Cruise' at Ahmedabad's Sabarmati Riverfront

अहमदाबाद: केंद्रीय मंत्री ने किया 'अक्षर रिवर क्रूज' का उद्घाटन, कहा- साबरमती ‘रिवर फ्रंट’ विदेश तक प्रसिद्ध

Sun, 02 Jul 2023 03:22 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 03:22 PM IST
सार

शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने कई ऐसी पहल की थीं, जिससे राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिली।

विज्ञापन
Amit Shah virtually inaugurates 'Akshar River Cruise' at Ahmedabad's Sabarmati Riverfront
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘अक्षर रिवर क्रूज’ का उद्घाटन किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि साबरमती ‘रिवर फ्रंट’ अहमदाबाद में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बन गया है। शाह ने इस मौके पर नदी में ‘अक्षर रिवर क्रूज’ का डिजिटल तरीके से उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन

शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने कई ऐसी पहल की थीं, जिससे राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिली।

विज्ञापन

शाह ने कहा कि जब वह 1978 में अहमदाबाद में आकर बसे तो कभी साबरमती नदी देखने नहीं गए। क्योंकि तब नदी में सिर्फ गंदा पानी हुआ करता था। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी ने पहली बार ‘रिवर फ्रंट’ की कल्पना की। इसके लिए योजना बनाई और उसका निर्माण भी उनके मुख्यमंत्री रहते ही हुआ। ‘रिवर फ्रंट’ को न केवल अहमदाबाद में बल्कि देश-विदेश में भी जाना जाता है और यह पर्यटन का केन्द्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विभिन्न गतिविधियों का केन्द्र बन गया है। सुबह- शाम लोग सैर करते हैं, बच्चे और युवा खेलते हैं। आज साबरमती रिवर फ्रंट अहमदाबाद के सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बन गया है। शाह ने कहा कि ‘रिवर फ्रंट’ में ‘अक्षर रिवर क्रूज’ शहर के लिए नए आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि दो इंजन वाला 30 मीटर लंबा ‘लक्जरी क्रूज’ दो घंटे की यात्रा के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इसमें संगीत कार्यक्रम, भोजन आदि की भी सुविधा होगी। शाह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘क्रूज़’ 180 जीवन रक्षा जैकेट, आग बुझाने की प्रणाली और आपातकालीन बचाव नौकाओं से सुसज्जित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed