फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Violence due to terrorism insurgency and left wing extremism down by 80 per cent under Modi govt

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री बोले- आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद में आई 80 फीसदी कमी, बताए अमृतकाल के तीन लक्ष्य

Sat, 18 Feb 2023 04:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

शाह ने दावा किया कि पूर्वोत्तर में उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से हिंसा में 80 प्रतिशत की कमी आई है। मोदी सरकार से पहले देश को कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी चरमपंथ के चलते आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Amit Shah Violence due to terrorism insurgency and left wing extremism down by 80 per cent under Modi govt
अमित शाह - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में वामपंथी उग्रवाद से हिंसा में अस्सी फीसदी तक की कमी आई है। शाह नागपुर में एक मराठी अखबार की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।  

विज्ञापन

 

'अगले पच्चीस वर्षों में सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर पहुंचेगा भारत'
'अमृतकाल' के तीन बड़े उद्देश्यों को बताते हुए शाह ने कहा कि पहला उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी के सामने स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान को दिखाना है। दूसरा उद्देश्य पिछले 75 वर्षों में देश द्वारा की गई प्रगति को लोगों के सामने लाना है, जबकि तीसरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत अगले 25 वर्षों में सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर पहुंच जाए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद से हिंसा में आई कमी'
उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से हिंसा में 80 प्रतिशत की कमी आई है। मोदी सरकार से पहले देश को कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी चरमपंथ के चलते आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। शाह ने कहा, "आज, मैं कह सकता हूं कि मोदी सरकार के तहत कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से हिंसा में 80 प्रतिशत की कमी आई है।" 
 

विज्ञापन

'पिछले तीन वर्षों में कश्मीर में हुआ 12 हजार करोड़ का निवेश'
गृहमंत्री शाह ने कहा, कश्मीर घाटी में एक साल में करीब 1.8 करोड़ पर्यटक आए, जो की बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 70 वर्षों में मात्र 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ, लेकिन मोदी सरकार के तहत उसे महज तीन साल में 12 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा, कश्मीर में हर घर में नल का पानी और बिजली उपलब्ध कराई गई है, जो एक बड़ा बदलाव है 
 

'रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर और दुनिया का विनिर्माण केंद्र बन रहा देश'
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में उग्रवाद में काफी कमी आई है और विवादास्पद कानून सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम को पूर्वोत्तर के करीब साठ फीसदी हिस्से से हटा लिया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण भारत को दुनिया में शीर्ष पर देखना है। उन्होंने कहा, भारत सत्तर फीसदी आत्मनिर्भरता के साथ रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है और मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में विनिर्माण केंद्र में बदल रहा है। 
 

'हाइड्रोजन प्रोडक्शन में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत'
उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे फैसले ले रही है जो लोगों के लिए फायदेमंद हैं और भारत दो से तीन साल में हाइड्रोजन प्रोडक्शन में दुनिया का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा, इसी तरह भारत उपग्रहों के क्षेत्र में चार से पांच साल में काफी आगे हो जाएगा।
 

'शास्त्री के बाद मोदी ऐसे पीएम, जिनकी अपील जनता ने सुनी'
उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्ट-अप भी दुनिया के सामने अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं। गृह मंत्री ने भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयासों के लिए मोदी की प्रशंसा की और कहा कि जनता कर्फ्यू के उनके आह्वान को भारी प्रतिक्रिया मिली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सप्ताह में एक बार भोजन न करने के आह्वान को याद करते हुए शाह ने कहा कि शास्त्री के बाद मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनकी भारत में जनता ने सुनी।

पुणे में कश्मीर के शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों से मिले शाह
नागपुर के बाद पुणे  पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर के शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि कश्मीर सामान्य होगा। यह पूरे देश में सबसे आगे होगा और दुनिया भर के लोग कश्मीर आएंगे। वहां पर अब ढ़ेर सारी सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में यातायात की सेवा बेहतर होने में शायद देर लगेगी क्योंकि भौगोलिक स्थिति ऐसी है। बावजूद इसके वहां अन्य चीजें बन रही हैं जो कश्मीर को भारत से मजबूती के साथ जोड़ेगी। इस दौरान उन्होंने कश्मीर में अशांति फैलाने वाले लोगों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिनके भी मन में नापाक इरादे हैं, वो सफल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed