{"_id":"61a63e7971df81657e6a0c49","slug":"amit-shah-union-home-minister-to-spend-night-nead-india-pakistan-border-in-jaisalmer-rajasthan-during-his-two-day-visit-on-4-and-5-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर शाह: दो दिन के राजस्थान दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री, बीएसएफ जवानों के साथ भारत-पाक सीमा पर बिताएंगे रात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा पर शाह: दो दिन के राजस्थान दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री, बीएसएफ जवानों के साथ भारत-पाक सीमा पर बिताएंगे रात
Tue, 30 Nov 2021 08:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 30 Nov 2021 08:40 PM IST
सार
अमित शाह चार और पांच दिसंबर को राजस्थान में रहेंगे। इस दौरान एक रात वह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ जवानों के साथ बिताएंगे और उनकी हौसला अफजाई करेंगे।अम
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार दिसंबर को एक रात राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बिताएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि अपनी दो दिवसीय राजस्थान यात्रा के दौरान एक रात वह बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) जवानों के साथ रहेंगे। गृह मंत्री चार दिसंबर को जैसलमेर का दौरा करेंगे और यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी करने वाले बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जैसलमेर पहुंचने के बाद शाह पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। वह बीएसएफ अधिकारियों की ओर से की जाने वाली रात्रि पैट्रोलिंग भी देखेंगे। वह क्षेत्र की एक सीमा चौकी पर बीएसएफ अधिकारियों के साथ एक रात्रि व्यतीत करेंगे। यह पहली बार होगा जब गृह मंत्री सीमा के पास बीएसएफ अधिकारियों के साथ रात गुजारेंगे। वह पांच दिसंबर को जैसलमेर में पहली बार हो रहे बीएसएफ के स्थापना दिवस में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
पहली बार जैसलमेर में मनाया जाएगा बीएसएफ का स्थापना दिवस
बीएसएफ का स्थापना दिवस पहली बार जैसलमेर में मनाया जाएगा। इससे पहले इसका आयोजन दिल्ली में किया जाता था। एक दिसंबर 1965 को स्थापित हुई बीएसएफ पर भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा की निगरानी करने की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही बीएसएफ कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ घुसपैठ रोधी भूमिका भी निभा रही है। बीएसएफ ओडिशा और छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों का संचालन भी कर रही है।
विज्ञापन