फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah to visit West Bengal on November 5 and 6, JP Nadda visit cancelled

ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में हुंकार भरने को तैयार अमित शाह, जानें पूरा चुनावी कार्यक्रम

Sat, 31 Oct 2020 12:13 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 31 Oct 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah to visit West Bengal on November 5 and 6, JP Nadda visit cancelled
अमित शाह-ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा अभी से तैयारी करने में जुट गई है। लोकसभा चुनावों में जिस तरह भाजपा ने ममता के गढ़ बंगाल में 42 में से 18 सीटों पर कब्जा जमाया, उसे देखते हुए पार्टी के हौसले बुलंद हैं। 

विज्ञापन


भाजपा जहां राज्य में सत्ता पाने की कोशिश करने में जुटेगी, वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सत्ता को बचाने के लिए मैदान में होगी। इसे लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक मामलों का जायजा लेने के लिए पांच नवंबर से पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पहले खबर थी कि जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं।
विज्ञापन



देर रात के एक घटनाक्रम में, पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की छह नवंबर से निर्धारित यात्रा रद्द हो गई। बसु ने शुक्रवार रात कहा, जेपी नड्डा जी की यात्रा फिलहाल रद्द हो गई है। यह निर्णय लिया गया है कि अमित शाह जी पांच नवंबर से दो दिवसीय यात्रा पर पश्चिम बंगाल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उनके पांच नवंबर को मेदिनीपुर जिले का दौरा करने की संभावना है और अगले दिन वह राज्य के पार्टी नेताओं से मिलेंगे। कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: बंगाल में सीएए पर रार, नड्डा के बयान पर बोलीं टीएमसी सांसद- कागज से पहले दिखा देंगे दरवाजा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शाह संगठन के विभिन्न पहलुओं पर गौर करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, यह कमोबेश इनडोर कार्यक्रम होंगे। संभावना है कि वह कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। 

सूत्रों ने बताया कि यात्रा के दौरान शाह, विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बूथ और जिला स्तर के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।


हालांकि शाह ने इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के लिए एक डिजिटल रैली को संबोधित किया था। यह कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के बाद राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। शाह ने इससे पहले एक मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा किया था।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की लगातार आलोचना करते रहे हैं। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता राज्य में कानून व्यवस्था खराब होने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी कर रहे हैं। धनखड़ ने एक दिन पहले ही नई दिल्ली में शाह से मुलाकात की और राज्य के मामलों को लेकर चर्चा की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed