फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah to meet LG and CM Kejriwal amid Covid-19 growing transition in Delhi

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एलजी और सीएम केजरीवाल से मिलेंगे अमित शाह

Sat, 13 Jun 2020 05:52 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Jun 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah to meet LG and CM Kejriwal amid Covid-19 growing transition in Delhi
अमित शाह और अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यहां रोजाना हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, साथ ही कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली में संक्रमण के 36 हजार मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक इस महामारी से राजधानी में 1200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

शाह के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, 'गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा के लिये दिल्ली के उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ कल, 14 जून को बैठक करेंगे। एम्स के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed