फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah to celebrate Diwali in Gujarat, will lay foundation of various projects

गुजरात में परिवार संग दिवाली मनाएंगे शाह, कई परियोजनाओं का भी करेंगे शिलान्यास

Wed, 23 Oct 2019 05:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Oct 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah to celebrate Diwali in Gujarat, will lay foundation of various projects

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 अक्तूबर से गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गांधीनगर में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान शाह 27-28 अक्तूबर को अपने गृह राज्य में एक वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ दिवाली और गुजराती नव वर्ष मनाएंगे।

विज्ञापन


गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने मंगलवार को कहा कि शाह 25 अक्तूबर को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता देंगे। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा प्रमुख कलोल में दिव्यांगो को किट वितरित करेंगे और एक अन्य कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा शाह 26 अक्तूबर को अहमदाबाद के बाहरी इलाके में बोपल क्षेत्र में एक समारोह में एक ओवरब्रिज सहित विभिन्न परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। वघानी ने कहा कि शाह 27-28 अक्तूबर को राज्य में अपने परिवार के साथ दिवाली और गुजराती नव वर्ष मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed