{"_id":"5da0fea68ebc3e0181673463","slug":"amit-shah-to-be-chief-guest-at-nhrc-26th-foundation-day-function-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचआरसी के स्थापना दिवस समारोह में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनएचआरसी के स्थापना दिवस समारोह में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Sat, 12 Oct 2019 03:43 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 12 Oct 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आायेग (एनएचआरसी) के 26 वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन की पूर्व संध्या पर जारी एक बयान में एनएचआरसी ने कहा है कि 1993 में स्थापना के बाद से आयोग ने 18 लाख मामलों का निपटारा किया और अपनी सिफारिशों पर विभिन्न राज्य एजेंसियों के जरिए मानवाधिकार उल्लंघन के पीड़ितों को राहत के तौर पर 176 करोड़ रुपये मुआवजा दिलाना सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
एनएचआरसी के एक बयान में कहा गया, ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग शनिवार को अपना 26 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर डीआरडीओ भवन स्थित डॉ. डी एस कोठारी सभागार में एक समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच एल दत्तू समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संसद द्वारा पारित मानवाधिकार संरक्षण कानून के अंतर्गत 12 अक्टूबर 1993 में आयोग की स्थापना की गयी थी।
विज्ञापन