फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah tears into YSRCP govt in Andhra Pradesh says it has done nothing but corruption

आंध्र प्रदेश: अमित शाह ने वाईएसआरसीपी सरकार पर कसा तंज, कहा- इसने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया

Sun, 11 Jun 2023 09:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 09:46 PM IST
सार

अमित शाह ने आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुनिया भर में भारतीयों का नाम रोशन करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा, यहां (जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में) एक सरकार चल रही है। इस सरकार ने पिछले चार साल में भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन
Amit Shah tears into YSRCP govt in Andhra Pradesh says it has done nothing but corruption
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह। - फोटो : ट्विटर/अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने केवल भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने राज्य में किसानों की कथित आत्महत्याओं को लेकर पार्टी की आलोचना की।

विज्ञापन


भाजपा नीत राजग सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुनिया भर में भारतीयों का नाम रोशन करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा, यहां (जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में) एक सरकार चल रही है। इस सरकार ने पिछले चार साल में भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन


वाईएसआरसीपी के किसान हितैषी सरकार होने के दावों पर सवाल उठाते हुए शाह ने आरोप लगाया कि किसानों की आत्महत्या के मामले में राज्य तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेड्डी को इस पर शर्मिंदा होना चाहिए। शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की है और उरी और पुलवामा में हमले के तुरंत बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले कर जवाबी कार्रवाई की और उन्हें जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजग के नौ वर्षों के शासन में भारत का कद विश्व स्तर पर बढ़ रहा है औऱ पीएम मोदी जहां भी गए, उनका स्वागत मोदी-मोदी के नारे के साथ किया जाता है। शाह ने कहा कि यह बात आंध्र प्रदेश सहित 130 करोड़ भारतीयों को गर्व देती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2004-14 में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान लाखों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed