फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah targeted the opposition on different issues in an interview.

Interview: ‘पीओके पर भारत का अधिकार’, अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला; अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष को घेरा

Wed, 15 May 2024 06:28 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 15 May 2024 06:28 PM IST
सार

Interview: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पीओके पर भारत का अधिकार है। उन्होंने संदेशखाली, यूसीसी समेत कई मुद्दों पर विपक्ष पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Amit Shah targeted the opposition on different issues in an interview.
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने एक साक्षात्कार के दौरान अलग अलग मुद्दों पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीओके सिर्फ भाजपा की ही प्रतिबद्धता नहीं बल्कि देश की संसद की भी प्रतिबद्धता है। शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस नेता पाकिस्तान के पास एटम बम होने की बात करते हैं। उन्होंने कहा ‘विपक्ष के नेता पाकिस्तान का सम्मान और पीओके को पाकिस्तान को सौंपने की बात करते हैं। राहुल गांधी को जनता के सामने इसका जवाब देना चाहिए।’ पीओके में चल रहे प्रदर्शनों पर शाह ने कहा कि वहां अव्यवस्थाएं फैली हैं। 

विज्ञापन


एक देश-एक चुनाव पर बोले शाह 
समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर यूसीसी भाजपा के संकल्प पत्र का एक अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा ‘भाजपा एक देश-एक चुनाव का नियम भी लाना चाहती है और इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। यह हमारे संकल्प पत्र का अहम मुद्दा है।’
विज्ञापन


कश्मीर में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे- शाह 
श्रीनगर में भाजपा के चुनाव न लड़ने पर अमित शाह ने कहा ‘हम स्वीकार करते हैं कि अभी कश्मीर में हमारा संगठन मजबूत नहीं है। जब संगठन ताकतवर होगा, तो हम वहां चुनाव लड़ेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि हम जीत कर भी आएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल पर शाह ने साधा निशाना 
अमित शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। दरअसल केजरीवाल ने कहा था कि अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि केजरीवाल केवल 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए उनके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। शाह ने कहा कि मोदी 2029 तक देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे और उसके बाद भी मोदी ही भाजपा का नेतृत्व करेंगे। 

सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्ष के सवाल का दिया जवाब
विपक्ष द्वारा हाल ही में बालाकोट हमले और पुलवामा हमले पर सवाल उठाए गए थे। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में आतंकियों को घर में घुस कर मारा गया और अनुच्छेद 370 हटने के बाद भाजपा सरकार ने कश्मीर में हालात बदले हैं। शाह ने आगे कहा कि अगर विपक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया देखी होती तो वे सवाल नहीं उठाते। गृहमंत्री ने कहा ‘विपक्ष के नेताओं की मानसिकता छोटी हो गई है और इसलिए, लोगों को गुमराह कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह सरकार के दस साल में इतने बम धमाके हुए और इसका कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। 

ओडिशा के लोग बदलाव चाहते हैं- अमित शाह
ओडिशा में विधानसभा चुनाव पर अमित शाह ने कहा कि नवीन पटनायक को भी स्वीकार कर लेना चाहिए कि ओडिशा के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा का हाल गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे स्थिर सरकार वाले अन्य राज्यों की तरह नहीं है, राज्य में विकास नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग सोचते हैं कि राज्य में कोई और ही सरकार चला रहा है। शाह ने ओडिशा में भाजपा के सीएम के चेहरे पर कहा ’हमारे पास अच्छा नेतृत्व और बहुत अनुभवी लोग हैं। कई अनुभवी नेता हमारे साथ शामिल हुए हैं।’

संदेशखाली की घटना पर टीएमसी को घेरा
कोलकाता के संदेशखाली की घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘टीएमसी की यही कार्यशैली है कि पहले जुल्म करो और जब लोग इस बारे में बात करें तो छुपाओ। संदेशखाली इसका उदाहरण है। एक महिला मुख्यमंत्री की नाक के नीचे धर्म के आधार पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है और वे चुप बैठी हैं?’ शाह ने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा, फिर भी पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा कोई जांच नहीं की गई। 


विपक्ष ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया- शाह
अमित शाह ने राम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ‘चुनाव के दौरान राम मंदिर एक मुद्दा बन गया। जब प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा था और सभी राजनीतिक दलों को निमंत्रण भेजा गया था। इंडि गठबंधन ने प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया।’ गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने अल्पसंख्यक वोट बैंक के डर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed