फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah speech in lok sabha today, Amit Shah Attacks On Adhir ranjan Chowdhury With Hen Egg Hen Jibe In Lok Sabha During Speech on jammu and kashmir

अधीर और शाह के बीच वार-पलटवार, 'मुर्गी-अंडा-मुर्गी' वाले बयान पर लोकसभा में लगे ठहाके

Sat, 13 Feb 2021 05:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 13 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah speech in lok sabha today, Amit Shah Attacks On Adhir ranjan Chowdhury With Hen Egg Hen Jibe In Lok Sabha During Speech on jammu and kashmir
अधीर रंजन और अमित शाह - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर चर्चा की। इस चर्चा के दौरान वे कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी पर लगातार निशाना साधते रहे।

विज्ञापन


इस दौरान शाह ने कहा कि अधीर अगर पार्टी नहीं बदलते तो जीत नहीं पाते। वहीं, भाषण के बाद वाद-विवाद में 'मुर्गी-अंडा-मुर्गी' पर भी लोकसभा में जोरदार ठहाके लगे। दरअसल जब अमित शाह भाषण दे रहे थे तब अधीर बार-बार उन्हें टोक रहे थे, फिर क्या था अमित शाह ने भी इशारे-इशारे में उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहीं जब शाह ने भाषण समाप्त किया तो अधीर रंजन ने सभापति से बोलने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि सुबह हमारी वित्त मंत्री सीतारमण ने भाषण दिया था और अब गृह मंत्री अमित शाह ने। लगता है दोनों ने दो राज्यों के बजट पर भाषण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

एक ने हिंदुस्तान के बजट पर और दूसरा जम्मू-कश्मीर के बजट पर। सुबह सूरज उगता है तो उससे पहले थोड़ा अंधेरा रहता है। सूरज उगने से पहले मुर्गे बांग देने लगते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बांग देने से ही सूरज निकलता है और दुनिया में रोशनी आती है।

अमित शाह के 'मुर्गी-अंडा-मुर्गी' बयान पर लगे ठहाके
अधीर के इतना कहते ही गृह मंत्री शाह ने भी सभापति से बोलने की अनुमति मांगी। जब सभापति ने शाह को अनुमति दी तो उन्होंने कहा कि जब किसी मंत्री का भाषण समाप्त होता है तो मुद्दे उससे संबंधित होने चाहिए। अधीर मेरे भाषण में से किसी बिंदु पर बोलना चाहें तो बोलें। मंत्री के भाषण के बाद 'मुर्गी-अंडा-मुर्गी' नहीं आता है।अधीर पर शाह के इस पलटवार से लोकसभा में जमकर ठहाके लगने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed