फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah slams Siddaramaiah Government says Congress fails on development issues

मैसूर में बोले अमित शाह- कांग्रेस और भ्रष्टाचार का रिश्ता मछली और पानी जैसा

Sat, 31 Mar 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 31 Mar 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah slams Siddaramaiah Government says Congress fails on development issues
amit shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों कर्नाटक दौरे पर हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शाह कर्नाटक जागृति यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के दौरान शाह उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं जहां बीजेपी की पकड़ मजबूत नहीं है। इसी कड़ी में वह शुक्रवार से मैसूर में हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी मजबूत स्थिति में हैं और बिना किसी पार्टी के गठबंधन में सरकार बनाएगी। शाह ने कांग्रेस के साथ जेडीएस को घेरते हुए आरोप लगाया कि पर्दे के पीछे दोनों पार्टियों ने हाथ मिला लिया है। आप जेडीएस को वोट देंगे, तो वह कांग्रेस के खाते में ही गिना जाएगा।   

विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि पूरे कर्नाटक के जिस भी हिस्से में हम गए वहां सिद्धारमैया सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी दिखाई दी। विकास के सभी पैमानों पर सिद्धारमैया सरकार फेल है। स्वास्थ सेवाएं बदहाल हैं, बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।   
विज्ञापन


लिंगायत समुदाय को अलग धर्म बनाए जाने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि यह कांग्रेस का राजनीतिक हथकंडा है। अपनी बात को दोहराते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस 5 साल सत्ता में रही लेकिन चुनाव से ठीक पहले इसका ऐलान राजनीतिक फायदा उठाने के लिए किया गया। कांग्रेस नहीं चाहती कि लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस हिंदुत्व और लिंगायतों के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के फैसले पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को चुना जाएगा। प्रदेश कमेटी नामों का चयन करके पार्लियामेंट्री कमेटी को भेजेगी, जांच पड़ताल के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed