{"_id":"69edf6327a5353593901b64b","slug":"amit-shah-says-we-will-dismantle-all-tmc-syndicates-after-forming-the-government-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal Election 2026: अमित शाह बोले- सरकार बनने के बाद खत्म कर देंगे टीएमसी के सभी सिंडिकेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal Election 2026: अमित शाह बोले- सरकार बनने के बाद खत्म कर देंगे टीएमसी के सभी सिंडिकेट
Sun, 26 Apr 2026 04:55 PM IST
Rahul Kumar
आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता
Published by: Rahul Kumar
Updated Sun, 26 Apr 2026 04:55 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों की ओर से पूरा दम झोंक दिया गया है। बंगाल में पीएम मोदी और अमित शाह ने जोरदार प्रचार किया है। इस दौरान अमित शाह ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह की रैली
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विस्तार
पश्चिम बंगाल के तेहट्टा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंगाल की जनता ने 'दीदी का सूपड़ा साफ' कर दिया है और भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिल चुकी है।
विज्ञापन
'भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी'
उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिन 152 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 110 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि दूसरे चरण में बाकी काम पूरा कर भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और टीएमसी सरकार को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर चुकी है।
विज्ञापन
महिलाओं और युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो मई महीने से राज्य की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपए भेजे जाएंगे। इसके साथ ही राज्य के बेरोजगार युवाओं के खातों में भी 3,000 रुपए प्रति माह जमा कराए जाएंगे। शाह ने यह भी घोषणा की कि हर गर्भवती महिला को बच्चे की देखभाल और पोषण के लिए 21,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
ममता पर किसानों की अनदेखी का आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री ने ममता बनर्जी सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लहसुन किसानों के साथ राज्य सरकार ने धोखा किया है। देश के अन्य हिस्सों में लहसुन 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन बांग्लादेश के रास्ते आ रहे नकली चीनी लहसुन की वजह से बंगाल के किसानों को अपनी उपज सिर्फ 12 रुपए प्रति किलो के भाव पर बेचनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर चीनी लहसुन की एंट्री बंद की जाएगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाएगा।
अमित शाह ने तेहट्टा की स्थानीय समस्याओं को भी उठाया और कहा कि जलंगी नदी पर पुल बनाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इस परियोजना को लंबे समय से अधूरा छोड़ रखा है। शाह ने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद दो साल के भीतर जलंगी नदी पर पुल निर्माण का काम पूरा कर दिया जाएगा।
जनसभा के दौरान अमित शाह ने टीएमसी पर 'सिंडिकेट राज' चलाने का आरोप लगाया और कहा कि 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनते ही राज्य में टीएमसी के सभी सिंडिकेट खत्म कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगी और टीएमसी के गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन