फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah says today in kerala struggle is going on between religious beliefs and state govt cruelty

सबरीमाला विवाद: शाह ने कहा- केरल सरकार क्रूर, धर्म के नाम पर लोगों को विभाजित कर रही

Sat, 27 Oct 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Updated Sat, 27 Oct 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Amit shah says today in kerala struggle is going on between religious beliefs and state govt cruelty
Amit Shah - फोटो : ANI

सबरीमाला मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि आज केरल में धार्मिक मान्यताओं और राज्य सरकार की क्रूरता के बीच एक संघर्ष चल रहा है। भाजपा, आरएसएस और अन्य संगठनों के 2,000 से अधिक कार्यकर्ताओं और श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा भक्तों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है, वाम सरकार को चेतावनी दी जाएगी। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिवसीय केरल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कुन्नूर में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और उसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि अदालत के फैसले के नाम पर जो लोग हिंसा को बढ़ावा देना चाहते हैं, मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि देश में ऐसे कई मंदिर हैं जो विभिन्न नियमों और मानदंडों पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि केरल सरकार ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए भगवान अय्यप्पा के वास्तविक भक्तों को सबरीमाला मंदिर के अंदर से हटाने की कोशिश की जो अपने अधिकार के लिए लड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा, 'केरल सरकार सबरीमाला मंदिर के श्रद्धालुओं के दमन का चक्र चला रही है। अगर आप (सत्तारूढ़ सरकार) अब भी नहीं सुनते हैं और ऐसे ही कदम उठाते रहेंगे, तो भाजपा कार्यकर्ता आपको इसका उचित जवाब देंगे।'

उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा धर्म के नाम पर लोगों को विभाजित करने की साजिश है। राज्य सरकार को भगवान अय्यप्पा के भक्तों की भावनाओं को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। शाह ने आगे कहा कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति नहीं है, लेकिन भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जहां महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति है, जबकि पुरुष मंदिर के अंदर नहीं जा सकते। 

अमित शाह ने कहा, 'केरल के भाजपा कार्यकर्ता अय्यप्पा के भक्तों के साथ हर कीमत पर खड़े रहेंगे। मैं यहां मुख्यमंत्री और कम्युनिस्ट सरकार को चेतावनी देने के लिए आया हूं कि न्यायालय के फैसले के नाम पर हिंसा पैदा मत करिए।' 

उन्होंने कहा किअदालत के फैसले के नाम पर हमारी माताओं-बहनों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि एक मौलिक अधिकार को आप दोबारा कैसे लिख सकते हैं? 


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल सरकार ने राज्य में आपातकाल का माहौल बना दिया है। हिंदू धर्म में कभी भी स्त्रियों का अपमान नहीं किया गया, हमने हमेशा उन्हें देवी मानकर उनकी पूजा की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed