फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah says, no congress only bjp people defeated the party

शाह ने कहा- कांग्रेस ने नहीं, भाजपा के लोगों ने ही हराया, प्रभारियों की लगाई क्लास

Sat, 26 Oct 2019 04:30 AM IST
संजीव कुमार झा शरद गुप्ता, अमर उजाला
शरद गुप्ता, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Oct 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
Amit shah says, no congress only bjp people defeated the party

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों पर भाजपा आलाकमान ने दोनों राज्यों के  प्रभारियों की क्लास लगाई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने परिणामों की समीक्षा की और कहा कि दोनों राज्यों में उसकी सीटें विपक्ष की वजह से नहीं, अपने ही विभीषणों की वजह से कम हुई हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार शाम पार्टी मुख्यालय में दोनों राज्यों के प्रभारियों, चुनाव प्रभारियों और चुनाव से जुड़े हुए अन्य पदाधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


पार्टी आलाकमान उन सभी राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी जिनमें लोकसभा या विधानसभा के उपचुनाव हुए। पार्टी हितों के खिलाफ काम करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सबसे बड़ी चिंता गुजरात के उपचुनाव की है जहां शाह और मोदी के प्रयासों के बावजूद पार्टी एक सीट कांग्रेस के हाथों गंवा बैठी। जिन सीटों पर वह जीती भी उनमें भी जीत का अंतर बहुत कम रहा है।


सूत्रों के मुताबिक राज्य पार्टी इकाई ने भितरघातियों के नाम भी आलाकमान को भेजे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सभी राज्यों की समीक्षा पूरी होने के बाद पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी। कुछ राज्यों के पार्टी संगठन में बदलाव आएगा तो कहीं मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो सकता है। गुजरात में तो मुख्यमंत्री की कुसी ही खतरे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed