फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah says Meet Ramdev like meeting millions of people

संपर्क फॉर समर्थन: भाजपा अध्यक्ष बोले, रामदेव से मिलना करोड़ों लोगों से मिलने के समान   

Tue, 05 Jun 2018 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jun 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
Amit shah says Meet Ramdev like meeting millions of people
बाबा रामदेव, अमित शाह
केंद्र की मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाने के अभियान संपर्क फॉर अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को योग गुरु रामदेव से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने सरकार की उपलब्धियों की सूची सौंपते हुए कहा कि योग गुरु से मिलना करोड़ों लोगों से मिलने के समान है।
विज्ञापन


रामदेव ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम ने उस समय देश को नया रास्ता दिखाया जिस समय पूरे देश में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने कालेधन पर लगाम लगाने के लिए एसआईटी गठित करने और कई नए कानून बनाने के लिए भी पीएम की सराहना की। भाजपा अध्यक्ष अभियान के तहत पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से मुलाकात कर चुके हैं। शाह इस अभियान के तहत एक पखवाड़े में देश की 50 चुनिंदा हस्तियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व चीफ जस्टिस लाहोटी से भी की मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देर शाम सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस आरसी लाहोटी से नोएडा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इसकी जानकारी शाह ने खुद ट्वीट कर दी। लिखा कि उन्होंने जस्टिस लाहोटी को पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा पिछले चार साल के दौरान उठाए गए ऐतिहासिक कदमों और उपलब्धियों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed