फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah says Government will not bring bill on Ram temple in winter session

शीत सत्र में राम मंदिर पर बिल नहीं लाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का इंतजार : अमित शाह

Mon, 26 Nov 2018 04:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Nov 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah says Government will not bring bill on Ram temple in winter session
Amit Shah
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर बनाने के लिए बिल या इसके तुरंत बाद अध्यादेश लाने की अटकलों को विराम लगा दिया है। शाह ने कहा कि मंदिर मामले में कोई निर्णय लेने से पहले पार्टी और सरकार जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार करेगी। 
विज्ञापन


एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी और सरकार सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करना चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

 

बोले, हमारा बस चलता तो यह मामला कब का सुलझ गया होता

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में यह मामला नौ साल से विचाराधीन है। कांग्रेस की तरह भाजपा ने शीर्ष अदालत में कभी नहीं कहा कि केस को टाला जाए। शाह ने कहा कि हमारा बस चलता तो यह मामला कब का सुलझ गया होता।

शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव अपने जीवन में पहली बार अयोध्या गए। गौरतलब है कि विहिप और संत समाज शीतकालीन सत्र में राम मंदिर के लिए कानून बनाने या उसके बाद अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण की राह प्रशस्त करने की मांग कर रहे हैं। पहले ऐसा लगता था कि सरकार शीत सत्र में इस संदर्भ में बिल पेश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed