फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah says Congress lied and again and again repeatedly

राफेल पर राहुल के बयान को लेकर शाह ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस झूठ बोलती है और बार-बार दोहराती है

Tue, 16 Apr 2019 03:51 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 16 Apr 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah says Congress lied and again and again repeatedly
अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ बोलती है और उसे दोहराती है। राहुल को राफेल सौदे पर उनके बयान के लिए सुप्रीम कोर्ट से नोटिस मिला है।

विज्ञापन


गुजरात के गिर सोमनाथ में हुई सभा में शाह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने प्रारंभिक तकनीकी आपत्ति पर सुनवाई कर राफेल मामले में आदेश दिया। आदेश आते ही राहुल बाबा कहने लगे कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


मामला अभी चल रहा है, लेकिन उन्होंने (राहुल) बार-बार बोलना शुरू कर दिया। एक भाजपा सांसद ने अवमानना नोटिस दिया तो सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर राहुल से जवाब मांगा है। शाह ने कहा, झूठ बोलना और बार-बार बोलना कांग्रेस पार्टी का स्वभाव बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप जीतें तो ईवीएम ठीक: शाह ने कहा, कांग्रेस हार से डर गई है, इसलिए पहले चरण के बाद ही ईवीएम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, जब आप छत्तीसगढ़, मप्र और राजस्थान में जीतते हैं तो ईवीएम सही होती है। जब हारते हैं तो ईवीएम गलत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed