{"_id":"5cb503cdbdec2223512daf3d","slug":"amit-shah-says-congress-lied-and-again-and-again-repeatedly","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल पर राहुल के बयान को लेकर शाह ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस झूठ बोलती है और बार-बार दोहराती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल पर राहुल के बयान को लेकर शाह ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस झूठ बोलती है और बार-बार दोहराती है
Tue, 16 Apr 2019 03:51 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 16 Apr 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ बोलती है और उसे दोहराती है। राहुल को राफेल सौदे पर उनके बयान के लिए सुप्रीम कोर्ट से नोटिस मिला है।
विज्ञापन
गुजरात के गिर सोमनाथ में हुई सभा में शाह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने प्रारंभिक तकनीकी आपत्ति पर सुनवाई कर राफेल मामले में आदेश दिया। आदेश आते ही राहुल बाबा कहने लगे कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
मामला अभी चल रहा है, लेकिन उन्होंने (राहुल) बार-बार बोलना शुरू कर दिया। एक भाजपा सांसद ने अवमानना नोटिस दिया तो सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर राहुल से जवाब मांगा है। शाह ने कहा, झूठ बोलना और बार-बार बोलना कांग्रेस पार्टी का स्वभाव बन गया है।
विज्ञापन
आप जीतें तो ईवीएम ठीक: शाह ने कहा, कांग्रेस हार से डर गई है, इसलिए पहले चरण के बाद ही ईवीएम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, जब आप छत्तीसगढ़, मप्र और राजस्थान में जीतते हैं तो ईवीएम सही होती है। जब हारते हैं तो ईवीएम गलत हो जाती है।