{"_id":"5b3452104f1c1b254d8b8ce7","slug":"amit-shah-says-congress-divided-the-country-through-vande-mataram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम’ के जरिए देश को विभाजित किया : अमित शाह ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम’ के जरिए देश को विभाजित किया : अमित शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 28 Jun 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस वक्त पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनका यह दौरा अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले संगठन में नई जान फूंकने के मकसद से किया जा रहा है। बुधवार को उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम’ को स्वीकार किया और यहां तक कि उसे राष्ट्रीय गीत का खिताब भी दे दिया। लेकिन इसके शुरुआती दो छंदों को ही स्वीकार किया गया और बाकी को छोड़ दिया गया। अगर कांग्रेस नेताओं ने यह गलती नहीं की होती, तो आज देश विभाजित नहीं होता।
शाह ने कहा कि कांग्रेस का यही कदम बाद में देश के विभाजन के लिए नेतृत्व के साथ तुष्टीकरण नीति की शुरुआत का कारण बना। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ न तो पहले ही किसी धर्म से जुड़ा हुआ था और न ही अब है। इसको लेकर हमने कभी किसी को अंधेरे में नहीं रखा है, लेकिन कांग्रेस ने इसे धर्म से जोड़कर कुछ लोगों के लिए विवाद पैदा कर दिया।

पंचायत चुनाव में जीत से उत्साहित हैं भाजपा अध्यक्ष
बता दें कि बीते महीने हुए पंचायत चुनावों में भारी हिंसा के बावजूद पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह काफी उत्साहित हैं और अगले साल होने वाले आम चुनावों में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे, इसकी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए वो दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।
अमित शाह आज अपने दौरे के दूसरे दिन हेलीकॉप्टर के जरिए बीरभूम जिले में स्थित तारापीठ जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। वे बीरभूम जिला भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं। उसके बाद वे पुरुलिया जाकर बीते दिनों मारे गए पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान शाह पुरुलिया में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।