{"_id":"5da1a0638ebc3e93a45fda77","slug":"amit-shah-says-at-cic-kedarnath-reconstruction-projects-being-monitored-through-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से हो रही है केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं की निगरानीः अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ड्रोन से हो रही है केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं की निगरानीः अमित शाह
Sat, 12 Oct 2019 03:33 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 12 Oct 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह सीआईसी में बोलते हुए
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं में मंदिर तक जाने वाले सभी मार्गों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है। जिससे निरीक्षकों द्वारा भौतिक सत्यापन की आवश्यकता कम हो गई है।
विज्ञापन
सुशासन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर देते हुए, शाह ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के 14 वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जन धन खातों, आधार, और खरिदने के लिए जेम पोर्टल (गवर्मेंट ई-मार्केट प्लेस) जैसी विभिन्न पहलों में प्रौद्योगिकी का उपयोग किया है।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा कि भू-टैगिंग के माध्यम से और उपग्रहों की छवियों का उपयोग करके हमें पता चल जाता है कि बांध का काम पूरा हुआ है या नहीं, बांध में पानी की स्थिति क्या है और ड्रोन के माध्यम से सिंचाई की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केदारनाथ में काम चल रहा है। सभी मौसम के अनुकूल सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, उन पर ऑनलाइन नजर भी रखी जा रही है। आपको आश्चर्य होगा कि हमें निगरानी के सभी कामों के लिए निरीक्षक को मौके पर भेजने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह महत्वाकांक्षी परियोजना चार प्रसिद्ध हिमालयी मंदिरों की वार्षिक तीर्थयात्रा को सुगम बनाएगी।