फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah says at AIMA 46th convocation, Modi government took 50 decisions in 5 years

AIMA के 46वें दीक्षांत समारोह में बोले अमित शाह- मोदी सरकार ने 5 साल में 50 फैसले लिए

Tue, 17 Sep 2019 12:06 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 17 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah says at AIMA 46th convocation, Modi government took 50 decisions in 5 years
दीक्षांत समारोह में बोलते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : BJP4India Twitter

गृहमंत्री अमित शाह ने अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के 46वें दीक्षांत समारोह में कहा कि मोदी सरकार ने 5 साल में 50 फैसले लिए। हमने कभी भी निर्णय लोगों को क्या अच्छा लगेगा ये सोचकर नहीं लिया, बल्कि लोगों के लिए क्या अच्छा है ये सोचकर हमने निर्णय लिये हैं।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि आज इत्तेफाक ही है कि जिस दिन मैं अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के 46वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में आया हूं उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है। सभी देशवासियों के लिए मोदी जी का जन्मदिन खास और शुभ इसलिए है कि उन्होंने जनता के मन में विश्वास जगाया है कि 21वीं सदी भारत की हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया की कल्पना में ही महान भारत की कल्पना समाहित है। ये कल्पना मोदी जी ने 130 करोड़ भारतीयों के सामने रखी। एक व्यक्ति शायद कुछ न कर सके लेकिन 130 करोड़ लोग एक-एक कदम आगे बढ़ा ले तो देश 130 करोड़ कदम आगे बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जी की जो सरकार पांच साल चली इसने 50 से ज्यादा बड़े फैसले लिए गए
गृहमंत्री ने कहा कि कोई सरकार 30 साल चलती है तो पांच बड़े फैसले ले पाती है, लेकिन मोदी जी की जो सरकार पांच साल चली इसने 50 से ज्यादा बड़े फैसले लेकर देश को परिवर्तित करने का काम किया है। एक निर्णायक सरकार देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

उन्होंने कहा कि 2013 का दृश्य मुझे याद है, भ्रष्टाचार चरम पर था, सीमाओं की सुरक्षा का कोई ठौर ठिकाना न था, आंतरिक सुरक्षा चरमाराई थी, महिलाओं की सुरक्षा ताक पर थी, प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था, तब लोगों को लगता था कि देश किस दिशा में बढ़ रहा है।

हमने कभी भी निर्णय लोगों को क्या अच्छा लगेगा ये सोचकर नहीं लिया, बल्कि लोगों के लिए क्या अच्छा है ये सोचकर हमने निर्णय लिये हैं। यही देश के परिवर्तन का आधार है।

जब भी देश में सरकारें बनी तो बड़े विवादों में घिरी रहीं। सरकार गरीबों की है या अमीरों की, किसानों के लिए काम करने वाली है या उद्योगों के लिए, समाजवाद के सिद्धांत पर आगे बढ़ने वाली है या रिफॉर्म के आधार पर। मोदी जी ने इनको समाप्त कर समान विकास किया है।

5 अगस्त 2019 से 17 सितंबर तक के दौरान कश्मीर में एक भी गोली नहीं चलाई गई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 5 अगस्त 2019 से 17 सितंबर तक के दौरान कश्मीर में एक भी गोली नहीं चलाई गई। कोई जान नहीं गई। कश्मीर पूर्ण शांति के माहौल के साथ खुला है।

जब हम एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसले लेते हैं तब कई सारी चीजें सामने होती हैं कि युद्ध होगा तब क्या होगा, गड़बड़ हो जाएगा तो क्या होगा। तब उस समय भी दृढ़ता के साथ देश की सुरक्षा के साथ एक इंच भी समझौता हम नहीं करेंगे ये दृढ़ निश्चय के साथ मोदी सरकार है।

पहले दुनिया मानती थी कि देश की कोई रक्षा नीति नहीं है
उन्होंने कहा कि पहले दुनिया मानती थी कि देश की कोई रक्षा नीति नहीं है। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो दुनिया के लोगों ने कहा कि ये तो अचंभे में की गई कार्रवाई है, ये आपकी नीति नहीं है। जब एयर स्ट्राइक हुई तो दुनिया के लोगों ने कहा कि ये भारत की नीति है।


370 और 35A हटाने के बाद, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करने के बाद पूरी दुनिया लामबंद होकर चट्टान की तरह भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को प्रमाणित करती है तब भी हमें बड़ा गौरव होता है कि भारत ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed