फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah says After Operation Black Forest, 54 Naxalites were arrested from three states, 84 surrendered

Naxal: अमित शाह बोले- ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के बाद तीन राज्यों से 54 नक्सली गिरफ्तार, 84 ने किया सरेंडर

Wed, 21 May 2025 07:17 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 21 May 2025 07:17 PM IST
सार

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
Amit Shah says After Operation Black Forest, 54 Naxalites were arrested from three states, 84 surrendered
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : X @AmitShah

विस्तार

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में सीपीआई-माओवादी के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बासवराजू सहित 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है। गृह मंत्री ने इस बड़ी सफलता के लिए बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना की। ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के बाद छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 84 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। 
विज्ञापन


केन्द्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हई है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, जिनमें नंबाला केशव राव, उर्फ बासवराजू भी शामिल है, जो सीपीआई-माओवादी का महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ था। यह पहली बार है जब भारत की नक्सलवाद के खिलाफ तीन दशकों की लड़ाई में महासचिव स्तर के नेता को हमारे सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। 
विज्ञापन

पे भी पढ़ें:  CG Naxal Encounter: नक्सिलयों का शीर्ष नेता बसवा राजू ढेर, पीएम मोदी व गृह मंत्री शाह ने जवानों को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा कि  इस बड़ी सफलता के लिए वे हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करते हैं। यह भी खुशी की बात है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed