फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah says 26 11 attack happened due to lapse in coastal security

Gujarat: गुजरात दौरे पर पहुंचे अमित शाह, बोले- तटीय सुरक्षा में चूक के कारण हुआ 26/11 का हमला

Sun, 21 May 2023 05:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका (गुजरात)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका (गुजरात)। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 May 2023 05:38 AM IST
सार

शाह ने गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा में शनिवार को 470 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग (एनएसीपी) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखते हुए ये टिप्पणियां कीं।

विज्ञापन
amit shah says 26 11 attack happened due to lapse in coastal security
Amit Shah - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, तटीय सुरक्षा में चूक के कारण 26/11 मुंबई आतंकी हमला हुआ। 26 नवंबर, 2008 को जब दस आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया, तब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होतीं, उस देश में विकास के कोई मायने नहीं होते।

विज्ञापन


शाह ने गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा में शनिवार को 470 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग (एनएसीपी) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखते हुए ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, इस देश ने हमारी तटीय सुरक्षा में चूक के लिए एक बड़ी कीमत चुकाई है। 
विज्ञापन


मोदी सरकार के तहत, तटीय सुरक्षा पर एक समग्र नीति का पालन किया जा रहा है और इस तरह के दुस्साहस करने की योजना बना रहे दुश्मनों को अब करारा जवाब दिया जाएगा। शाह ने कहा, पीएम मोदी ने 2018 में इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए ओखा में एनएसीपी शुरू करने की मंजूरी दी थी। यह देश की पहली राष्ट्रीय अकादमी है, जो तटरेखा की सुरक्षा में पुलिस बलों को प्रशिक्षित करती है। इसने 2018 में गुजरात मत्स्य अनुसंधान केंद्र के परिसर से काम करना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सालाना 3,000 लोगों का होगा प्रशिक्षण  
शाह ने कहा कि पूरे देश में कुल तटीय पुलिसकर्मियों की संख्या लगभग 12 हजार है और इस अकादमी के पूरी तरह परिचालन में आने के बाद यहां एक साल में 3,000 लोगों के प्रशिक्षण की व्यवस्था हो जाएगी। इस प्रकार 4 साल में भारत की तटीय सुरक्षा करने वाले सभी कर्मियों की शत-प्रतिशत ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी।

पांच चौकियों का उद्घाटन 
शाह ने कहा कि लगभग 56 करोड़ की लागत से यहां बीएसएफ की पांच अलग-अलग कंपनियों की चौकियों और 18वीं वाहिनी के एक निगरानी टावर का उद्घाटन हुआ है। इन पर तैनात हमारे सजग प्रहरी सुविधा के साथ यहां रह पाएंगे और देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे।


अब एक खेप में 12,000 करोड़ कीे ड्रग पकड़े जा रहे शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए के 10 साल के शासनकाल में कुल 680 करोड़ रुपये की ड्रग पकड़ी गई, लेकिन अब एक ही खेप में 12,000 करोड़ की ड्रग पकड़ने का काम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने किया है जो ये बताता है कि हमारी ऐजेंसियां और मुस्तैद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed