फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said Tahawwur Rana will be brought to India from US was involved in plot of Mumbai terror attack

Amit Shah: अमित शाह बोले- तहव्वुर राणा को US से भारत लाया जाएगा, मुंबई आतंकी हमले की साजिश में था शामिल

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 09 Aug 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों ने अदालत के समक्ष मुंबई हमले में राणा के शामिल होने के सबूत सौंपे थे। पुख्ता सबूतों पर विचार करने के बाद अमेरिका की सरकार को भी वे सबूत मुहैया कराए गए। इसके बाद अमेरिका की सरकार ने लॉस एंजेलेस की जिला अदालत से अपील की थी कि तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित कर दिया जाए। 
loader
Amit Shah said Tahawwur Rana will be brought to India from US was involved in plot of Mumbai terror attack
Amit Shah - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई में आतंकी 'कसाब' की टोली से 166 लोगों को मारने की साजिश में शामिल तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा। मौजूदा समय में वह अमेरिका की जेल में बंद है। लंबे समय से मुंबई हमले का आरोपी कनाडाई बिजनेसमेन तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का मामला अभी तक फंसा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कई मामलों में वांछित आरोपियों को भारत लाया गया है। ऐसे ही तहव्वुर राणा को अमेरिका की जेल से भारत लाएंगे। 



बता दें कि तहव्वुर राणा ने अमेरिका की अदालत में वर्तमान स्थिति पर चर्चा (स्टेट्स कॉन्फ्रेंस) के लिए याचिका दायर की थी। साल 2008 के दौरान मुंबई में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। कई लोगों ने पाकिस्तान के आतंकी कसाब और उनकी टोली को मुंबई तक पहुंचाने व उन्हें हथियार सहित दूसरी सुविधाएं मुहैया कराने में मदद की थी। इन्हीं में एक तहव्वुर राणा भी है। अमेरिका की जेल में बंद राणा के मामले को लेकर वहां की अदालत में सुनवाई नहीं हो पा रही है। भारत सरकार द्वारा तहव्वुर राणा के प्रत्यार्पण के मामले में वहां की अदालत के समक्ष अपील दायर की जा चुकी है। 


भारतीय सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों ने अदालत के समक्ष मुंबई हमले में राणा के शामिल होने के सबूत सौंपे थे। पुख्ता सबूतों पर विचार करने के बाद अमेरिका की सरकार को भी वे सबूत मुहैया कराए गए। इसके बाद अमेरिका की सरकार ने लॉस एंजेलेस की जिला अदालत से अपील की थी कि तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित कर दिया जाए। 

तहव्वुर राणा, मुंबई के आतंकी हमले के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली का बचपन का दोस्त बताया जाता है। तहव्वुर राणा और हेडली के बीच कई बार बातचीत हुई थी। वह जानता था कि मुंबई हमले की साजिश रची जा रही है। आतंकी कब और कहां पर हमला करेंगे, उसे यह पूरी जानकारी थी। उसने हेडली की मदद भी की थी। इन दोनों के बीच कई मुलाकात भी हुईं थी। मुंबई हमले में कुल 166 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed