फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah said citizenship law rules will be made after precautionary corona dose is completed

CAA: अमित शाह बोले- एहतियाती खुराक का काम पूरा होने के बाद बनेंगे नागरिकता कानून के नियम

Wed, 03 Aug 2022 12:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 12:01 AM IST
सार

CAA: शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करीब 45 मिनट की मुलाकात हुई। मैंने उन्हें बताया कि कैसे पश्चिम बंगाल पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त है। शिक्षक भर्ती घोटाला उसकी एक बानगी है। इसके अलावा उनसे सीएए को जल्द से जल्द लागू करने की भी मांग की।

विज्ञापन
amit shah said citizenship law rules will be made after precautionary corona dose is completed
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah) ने मंगलवार को बताया कि कोरोना की एहतियाती खुराक का काम पूरा होने के बाद नागरिकता कानून (CAA) के नियम बनाए जाएंगे। शाह ने मंगलवार को बंगाल से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से बातचीत में यह जानकारी दी। दरअसल, अधिकारी ने शाह से मुलाकात के दौरान सीएए को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की थी।

विज्ञापन


संसद ने दिसंबर, 2019 को नागरिकता संशोधन अधिनियम को मंजूरी दे दी थी। उसके बाद कोरोना महामारी आ गई, जिस कारण कानून के नियम तैयार नहीं हो सके। नियमों के अभाव में कानून अब तक लागू नहीं हो सका। शाह से मुलाकात के बाद अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले में शामिल करीब 100 तृणमूल कांग्रेस नेताओं के नामों की एक सूची भी गृहमंत्री को सौंपी है।
विज्ञापन


ईडी ने इसी घोटाले में ममता बनर्जी सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने शाह से मामले की विस्तार से जांच कराने की मांग की है। इस सूची में कई टीएमसी नेता और विधायकों के नाम हैं, जिनकी सिफारिश पर लोगों को रिश्वत लेकर नौकरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करीब 45 मिनट की मुलाकात हुई। मैंने उन्हें बताया कि कैसे पश्चिम बंगाल पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त है। शिक्षक भर्ती घोटाला उसकी एक बानगी है। इसके अलावा उनसे सीएए को जल्द से जल्द लागू करने की भी मांग की।

शिक्षक भर्ती घोटाला सुनियोजित अपराध
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, उनकी मर्जी के बिना इतना बड़ा घोटाला होना संभव ही नहीं। यह पूरी तरह एक सुनियोजित अपराध था। इसमें शामिल सभी लोगों को हैसियत और काम के आधार पर हिस्सा भी तय था और सबको इससे जुटाया गया पैसा पहुंचाया गया है। सरकार के इस घोटाले से करीब 80-90 लाख शिक्षकों का भविष्य खराब कर दिया गया।


बेंगलुरु के दौरे पर जाएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के संकल्प से सिद्धि सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार रात बेंगलुरु पहुंचेंगे। दौरे के कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह बुधवार रात दिल्ली से यहां पहुंचेंगे और गुरुवार को सुबह 11 बजे सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह दोपहर 2.30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह कर्नाटक के भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed