फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Said, A Government will come in Karnataka which will open doors to the South for us

अमित शाह बोले- कर्नाटक की नई सरकार दक्षिण में बीजेपी के लिए खोलेगी नए द्वार

Wed, 21 Feb 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 21 Feb 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Said, A Government will come in Karnataka which will open doors to the South for us
Amit Shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के दौरे पर हैं। सुललिया में आयोजित एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्य करने का तरीका अलग है। अन्य पार्टियां मंत्रियों और उनके काम के आधार पर प्रत्याशी चुनती हैं जबकि भाजपा लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले 11 करोड़ सदस्यों के आधार पर चुनाव करती है। 

विज्ञापन

शाह ने कहा कि यह केवल राज्य से जुड़ा चुनाव नहीं है बल्कि पूरे देश के हित से जुड़ा है। इस चुनाव में कर्नाटक में एक सरकार आएगी जो दक्षिण में हमारे लिए नए दरवाजे खोलेगी। आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मेघालय के लोगों से सत्तारूढ़ सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की अपील करते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेसियों ने विकास के मद में मिलने वाले धन से अपनी जेबें भरी हैं।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि अगर सिद्धारमैया सोचते हैं कि तुष्टीकरण की राजनीति सफल होगी तो वह गलत हैं। यहां विधायक का बेटा एक शख्स को पीट देता है लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं होती। यह तुष्टीकरण ही तो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमित शाह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के कुक्के श्री सुब्रमण्या मंदिर भी गए। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।  
 

उन्होंने भरोसा दिया था कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो पांच साल में त्रिपुरा को मॉडल राज्य बना देगी। इससे पहले शाह ने ईस्ट-जयंतिया हिल्स जिले के जोवाई में भाजपा की एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया था। भाजपा राज्य की 60 में से 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

शाह ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की वजह से अब पूर्वोत्तर के लोगों में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम व मणिपुर में तो पार्टी की सरकार है ही, इस बार नगालैंड व त्रिपुरा में भी भाजपा ही सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य सरकार पर मेघालय में विकास की दिशा में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed