फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah reviews anniversary parade of Rapid Action Force in Ahmedabad

आरएएफ के स्थापना दिवस पर बोले शाह- दंगे रोकने के लिए आपकी मौजूदगी ही काफी

Mon, 30 Sep 2019 10:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 30 Sep 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah reviews anniversary parade of Rapid Action Force in Ahmedabad
रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर पहुंचे अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्वरित कार्य बल (आरएएफ) के 27वें स्थापना दिवस पर आयोजित परेड में शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया  इस अर्धसैनिक बल को दंगा रोधी और भीड़ नियंत्रण के कार्य में महारत हासिल है। 

विज्ञापन

 

आरएएफ के जवानों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 'आज ही के दिन 1992 में आरएएफ की स्थापना की गई थी। इतने कम समय के अंदर आरएएफ ने देश और दुनिया दोनों मानकों में अपनी विश्वसनियता बनाने में बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। कई जगह जहां दंगे और उपद्रव होते हैं वहां आरएएफ पहुंचने की सूचना मात्र से ही दंगाइयों का बिखरना शुरू होना देश की जनता ने देखा है। कई जगह आरएएफ की उपस्थिति के कारण दंगे होने की शुरुआत ही नहीं हो पाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाया जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन करीब 35,000 जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने राज्य में आतंकवाद से लड़ते हुए अपना जीवन गंवा दिया। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (जम्मू-कश्मीर में) अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त कर 35,000 शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed