फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah reply to rahul gandhi's satement

देश के बजाय पाकिस्तान की निराशा के साथ खड़े दिखते हैं राहुल गांधीः अमित शाह

Fri, 07 Oct 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Oct 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
Amit shah reply to rahul gandhi's satement
amit shah - फोटो : ANI

राहुल गांधी के खून की दलाली वाले बयान के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसका जवाब देने खुद सामने आए। प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा "भारतीय जनता पार्टी के करोडों कार्यकर्ताओं की ओर से देश के मीडिया को आभार देना चाहता हूं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जिस तरह से देश के मीडिया ने एकजुट होकर भारतीय सेना के साहस और कार्यकुशलता को सामने रखा उससे सेना का मनोबल बढ़ा है। हम मीडिया के आभारी हैं।" 

विज्ञापन


शाह बोले, "देश की कूटनीतिक सफलताओं को जिस तरह से मीडिया ने प्रोत्साहित किया है उससे सरकार का भी मनोबल बढ़ा है। जब लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़े मामले पर सवाल उठाए तो मीडिया ने इसकी सच्चाई को सामने रखकर देश का मान बढ़ाने का काम किया है।"
विज्ञापन


"कुछ पार्टियों और उनके नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करके सेना और देश का अपमान किया है।" अमित शाह ने सफाई दी कि "सर्जिकल स्ट्राइक पर सरकार ने पूरी तरह से खुद को अलग रखते हुए इससे दूर रहने का प्रयास किया और इसकी प्रेस कान्फ्रेंस भी सेना के डीजीएमओ ने की। लेकिन विरोधियों ने इसे राजनीति का मुद्दा बना दिया। हम इसकी निंदा करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि "राहुल गांधी देश के बजाय पाकिस्तान की निराशा के साथ खड़े दिखते हैं। समझ में नहीं आता कि वह देश की इस उपलब्धि पर खुशी महसूस क्यों नहीं कर रहे हैं। "

राहुल और केजरीवाल पर साधा निशाना

Amit shah reply to rahul gandhi's satement
अमित शाह का तीखा हमला-

हमें मौत का सौदागर कहा गया, जहर की खेती करने वाला कहा गया। हर बार इन बयानों के बाद भाजपा बड़े बहुमत से सत्ता में आई। 

राहुल का बयान देश को तोड़ने वाला रहा है। राहुल के इस बयान से सेना का मनोबल टूटता है। 

जवानों के खून का कोई मोल नहीं है। राहुल ने सेना के जवानों का अपमान किया है। 

पूरा देश उत्साह के साथ जवानों के साथ है, राहुल क्यों इसमें अलग-थलग ‌दिखते हैं। 

जो लोग सबूत मांगते हैं उन्हें सबूत मांगने की जरुरत नहीं है।

पाकिस्तान की चिंता करना हमारा काम नहीं है राहुल गांधी से ये सवाल कर लेना

अगर पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक की चिंता नहीं है तो वहां क्यों संसद का विशेष सत्र बुलाया गया

जो लोग इसके सबूत मांगते हैं वो जाएं और देखें पाकिस्तान में क्या हो रहा है
 

बोले शाह- पूरा देश सैनिकों के साथ

Amit shah reply to rahul gandhi's satement
पूरा देश सरकार और जनता भारतीय सैनिकों के साथ हैं। हमें सेना की गोलियों में विश्वास हैं नेताओं के बयानों में नहीं

हम इस मुद्दे पर कोई पॉलीटिकल माइलेज नहीं चाहते थे लेकिन कुछ नेताओं और पार्टियों ने इसे मुद्दा बना दिया

राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए कि दलाली शब्द का इस्तेमाल भारतीय सेना के लिए किया है या किसके लिए। 

केजरीवाल ने जब सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान दिया तो वो पाकिस्तान में ट्रेंड करने लगे, इसके बाद राहुल ने भी उनके समर्थन में बयान दे दिया

आखिर आपको किस पर शक है? क्या सैनिकों की मंशा और साहस पर आपको भरोसा नहीं है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed