फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah rally in Maharashtra Assembly Election for BJP Shiv sena alliance

अमित शाह बोले: राहुल ने कहा था- कश्मीर में बहेंगी खून की नदियां, एक गोली तक नहीं चली

Thu, 10 Oct 2019 12:57 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 10 Oct 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah rally in Maharashtra Assembly Election for BJP Shiv sena alliance
Amit Shah - फोटो : twitter@bjp4india

महाराष्ट्र के सांगली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर देश को एक करने का काम किया है, जबकि कांग्रेस और एनसीपी ने हमारा विरोध किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी का कहना था कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल गांधी ने भी यही कहा था। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाया गया है और अब पांच अक्तूबर भी बीत गया है। खून की नदियां तो छोड़िए कश्मीर में एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। एक तरह भाजपा और शिवसेना देवेंद्र फणनवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी जैसी परिवारवादी पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी-अभी लोकसभा का चुनाव हुआ है, जिसमें महाराष्ट्र की महान जनता ने मोदी जी की झोली में कमल ही कमल भर दिए। इसके कारण मोदीजी प्रधानमंत्री बने और 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 

मोदीजी ने अखंड भारत का सपना पूरा किया

अमित शाह ने कहा कि मोदीजी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश में से दो विधान, दो प्रधान और दो निशान को समाप्त किया है और देश को अखंड बनाने का महान काम किया है। आज अखंड भारत का सरदार पटेल का सपना पूरा हो चुका है। 

उन्होंने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मोदी जी अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव लेकर आए, तो कांग्रेस और एनसीपी दोनों 370 हटाने का विरोध कर रहे थे। मैं राहुल गांधी और शरद पवार से कहना चाहता हूं कि वो महाराष्ट्र की जनता को बताएं कि वो इसे हटाने के पक्ष में हैं या नहीं?

मोदीजी के कारण दुनिया में बढ़ा देश का सम्मान 

शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के जिस भी देश में जाते हैं वहां एयरपोर्ट पर मोदी-मोदी के नारे सुनाई देने लगते हैं। ये सिर्फ मोदी जी या भाजपा का सम्मान नहीं है। ये देश के सवा सौ करोड़ लोगों का सम्मान है। मोदीजी के कारण दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। 

उन्होंने कहा कि आजादी के समय उद्योगों, कृषि, सिंचाई, दुग्ध उत्पादन सभी में महाराष्ट्र एक नंबर पर था। करीब 15 साल तक यहां कांग्रेस-एनसीपी की सरकार चली तो महाराष्ट्र नीचे जाता रहा। पिछले पांच साल में भाजपा की सरकार में महाराष्ट्र फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सांगली जिले में भाजपा सरकार ने करीब 11 लाख किसानों का करीब 3,700 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। 1.17 लाख गरीबों के घरों में शौचालय बनाए हैं। 46,000 महिलाओं को गैस का कनेक्शन दिया और 38,000 घरों में पहली बार बिजली पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने एक बार फिर महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार बनाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed