फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah on book launch event said Article 370 should have been removed long ago

चेन्नई में बोले अमित शाह- बहुत पहले हट जाना चाहिए था अनुच्छेद 370 

Sun, 11 Aug 2019 12:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 11 Aug 2019 12:25 PM IST
सार

  • अमित शाह ने उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू पर लिखी गई किताब के विमोचन में शामिल हुए। 
  • अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इसे काफी समय पहले हटा दिया जाना चाहिए था।
  • शाह ने बताया कि वेकैंया जी जब छात्र परिषद के कार्यकर्ता थे तब 370 के खिलाफ आंदोलन चल रहा था।

विज्ञापन
Amit Shah on book launch event said Article 370 should have been removed long ago
अमित शाह - फोटो : BJP Twitter

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह भारत केउप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर 'लिस्निंग, लर्निग एंड लीडिंग' शीर्षक की किताब के विमोचन के मौके पर तमिलनाडु के चेन्नई पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं यहां न गृह मंत्री के नाते और न ही भाजपा के अध्यक्ष के नाते आया हूं। यहां पर राजनीतिक क्षेत्र में काम करते एक विद्यार्थी की नाते पूरा जीवन राजनीति में आदर्श तरीके से काम कैसे करना चाहिए इसकी प्रतिमूर्ति सिर्फ वेंकैया नायडू जी के जीवन की अनुमोदन करने आया हूं।

विज्ञापन


विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान शाह ने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा, 'एक सांसद के तौर पर मेरा मानना था कि अनुच्छेद 370 को काफी समय पहले हटा दिया जाना चाहिए था। एक गृह मंत्री के तौर पर अनुच्छेद 370 को हटाने के परिणामों को लेकर मेरे मन में कोई भ्रम नहीं था। मुझे पूरा विश्वास है कि कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो जाएगा और यह अब विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


नायडू की तारीफ करते हुए शाह ने कहा, 'जीवन में सुनना, सीखना और समाज का नेतृत्व करना ये कैसे कर सकते हैं, इसका एक आदर्श श्री वेंकैया नायडू ने इस देश की युवा पीढ़ी के सामने रखा है। मैं आज जरूर एक बात बताना चाहता हूं कि वेंकैया जी का जीवन विद्यार्थी काल से लेकर आज उपराष्ट्रपति तक पहुंचने तक राजनीति में काम करने वाले सारे युवा कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है।'


शाह ने बताया कि कैसे नायडू ने विद्यार्थी जीवन में अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए आंदोलन किया था। उन्होंने कहा, 'अभी-अभी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए सरकार ने धारा 370 से इस देश को मुक्ती दिलाई है। वेंकैया जी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे और 370 के खिलाफ आंदोलन चल रहा था। वेंकैया जी आंदोलन का हिस्सा थे। ये विधि का ही विधान है जो बाल वेंकैया नायडू ने 370 के खिलाफ आंदोलन किया था और जब अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव आया तब वेंकैया जी राज्यसभा के चेयरमैन के नाते उसकी अध्यक्षता कर रहे थे।'

रजनीकांत ने मोदी-शाह को बताया कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी

रजनीकांत ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना सरकार का अच्छा फैसला है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिल से बधाई। उन्होंने मोदी-शाह की जोड़ी की तुलना कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी से करते हुए कहा कि संसद में अमित शाह की स्पीच कमाल की थी। वो जानते हैं कौन किसका है। उन्होंने कहा- मैं आपके माध्यम से देश को शुभकामनाएं दे रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed