फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Odisha Visit: Mahaprabhu Shri Jagannath Dham Darshan, Dharmendra Pradhan Pratap Sarangi

दो दिन के ओडिशा दौरे पर अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के साथ किए महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के दर्शन

Sat, 29 Feb 2020 11:10 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: आसिम खान Updated Sat, 29 Feb 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Odisha Visit: Mahaprabhu Shri Jagannath Dham Darshan, Dharmendra Pradhan Pratap Sarangi
जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर बाहर निकलते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समुद्र किनारे स्थित तीर्थ नगरी पुरी पहुंचे और श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा की। ओडिसा के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने कड़ी सुरक्षा सुरक्षा के बीच दौरे के दूसरे दिन 12वीं सदी में बने इस मंदिर के दर्शन किए और त्रिमूर्ति- भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों- धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी और प्रह्लाद सिंह पटेल तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के साथ गृह मंत्री सुबह में मंदिर पहुंचे। भाजपा प्रदेश इकाई के प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती भी मौजूद थे जब शाह का मंदिर के सिंह द्वार के पास स्वागत किया गया।
विज्ञापन




मंदिर के पुजारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 मिनट रुकने के दौरान शाह ने मंदिर के गर्भ गृह के पास दर्श किए और दीप जलाकर प्रार्थना की। शाह के पारिवारिक पुजारी रघुनाथ गोच्चिकर ने बताया कि मुख्य मंदिर के भीतर पूजा करने के अलावा गृह मंत्री ने परिसर के आस-पास का भी भ्रमण किया और देवी विमला और महालक्ष्मी मंदिर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शाह पहले भी कई बार श्री जगन्नाथ मंदिर आ चुके हैं लेकिन केंद्रीय मंत्री बनने के बाद वह पहली बार मंदिर आए हैं। शाह का स्वागत पुरी के जिला कलक्टर बलवंत सिंह, मंदिर प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने किया।

बाद में गृह मंत्री राज्य की राजधानी में स्थित भगवान शिव के लिंगराज मंदिर पहुंचे। इस दौरान शाह के साथ तीन केंद्रीय मंत्री, भुवनेश्वर से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मौजूद थे।

भुवनेश्वर की सांसद ने कहा कि गृह मंत्री ने मंदिर के भीतर करीब 20 मिनट बिताए और विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अमित जी ने भगवान लिंगराज के दर्शन किए।


शुक्रवार को शाह ने भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। बैठक के बाद उन्होंने भाजपा की ओर से जनता मैदान में सीएए पर आयोजित रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed