{"_id":"5b6732384f1c1bf5498b524b","slug":"amit-shah-meets-cricketer-mahendra-singh-dhoni-as-part-of-bjp-sampark-for-samarthan-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का संपर्क से समर्थन अभियान, शाह ने धोनी से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा का संपर्क से समर्थन अभियान, शाह ने धोनी से की मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Twitter/AmitShah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत रविवार को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धोनी को केंद्र सरकार के चार साल में किए गए काम की जानकारी दी।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद शाह ने ट्वीट किया, ‘दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर एमएस धोनी से मुलाकात की। उन्हें चार साल के दौरान देश में बदलाव के लिए उठाए गए पीएम नरेंद्र मोदी के कदमों की जानकारी दी।’ इस दौरान वित्त मंत्री पीयूष गोयल और कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्टी ने 4,000 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में पहचान बना चुके एक लाख लोगों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा है।
विज्ञापन
शाह अब तक पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, उद्यमी रतन टाटा और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित समेत 25 लोगों से मुलाकात कर चुके हैं।
BJP President Amit Shah meets Indian cricketer Mahendra Singh Dhoni in Delhi, as part of party's 'Sampark se Samarthan' campaign. Union Minister Piyush Goyal also present. pic.twitter.com/036jVptCnL
— ANI (@ANI) August 5, 2018