West Bengal Rally Live Updates: ममता बोलीं- भाजपा पहले अभिषेक से लड़कर दिखाए, फिर मुझसे भिड़े
{"_id":"602dfe7e5b68290bd72b210c","slug":"amit-shah-mamata-banerjee-rally-live-updates-in-south-24-pargana-district-tmc-bjp-pm-modi-west-bengal-election-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Bengal Rally Live Updates: ममता बोलीं- भाजपा पहले अभिषेक से लड़कर दिखाए, फिर मुझसे भिड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 18 Feb 2021 07:10 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:10 PM IST
खास बातें
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जहां अपने गढ़ को बचाने की जद्दोजहद कर रही है। वहीं भाजपा यहां 'कमल' खिलाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत सेवाश्रम आश्रम और कपिल मुनि के मंदिर में पूजा-अर्चना की। दक्षिण 24 परगना के इंदिरा मैदान से पांचवी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सोनार बांग्ला बनाने की है। टीएमसी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पार्टी के गुंडों ने भाजपा के 130 कार्यकर्ताओं की हत्या की है। सरकार बनने पर उन्हें पाताल से ढूंढकर लाएंगे और जेल में डालेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी का एक ही नारा है, भतीजा बढ़ावा। वहीं नरेंद्र मोदी जी का नारा है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। यहां पढ़ें शाह के भाषण की मुख्य बातें-
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
04:52 PM, 18-Feb-2021
अमित शाह का रोड शो शुरू
पश्चिम बंगाल के नमखाना में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है। शाह जनता का अभिवादन कर रहे हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने शरणार्थियों के घर खाना भी खाया।West Bengal: Union Home Minister Amit Shah holds roadshow in Namkhana, South 24 Paraganas pic.twitter.com/BpnmgX5HmJ
— ANI (@ANI) February 18, 2021
04:25 PM, 18-Feb-2021
पहले मेरे भतीजे अभिषेक से लड़ के दिखाएं अमित शाह फिर मुझसे लड़ें
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पहले मेरे भतीजे अभिषेक से लड़ के दिखाए फिर मुझसे लड़ने की सोचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों के लिए क्या किया? एलपीजी गैस की कीमतें बढ़ रही हैं और वे हर वक्त दीदी-भतीजा रटे हुए हैं।
विज्ञापन
04:23 PM, 18-Feb-2021
सरस्वती मंत्र का जाप करके दिखाएं अमित शाहः ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह पहले सरस्वती मंत्र का जाप करके दिखाएं फिर मेरे धार्मिक भावना पर सवाल उठाएं। बंगाल में प्राचीन काल से सरस्वती उत्सव मनाया जाता रहा है।04:17 PM, 18-Feb-2021
बंगाल में सीएए और एनआरसी लागू करने नहीं देंगे
बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह के रैली के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में किसी भी हालत में सीएए और एनआरसी लागू होने नहीं देंगे।03:45 PM, 18-Feb-2021
अमित शाह ने शरणार्थी परिवारों के साथ खाना खाया
पश्चिम बंगाल के नारायणपुर गांव में गृह मंत्री अमित शाह ने शरणार्थी परिवारों के साथ खाना खाया।
02:26 PM, 18-Feb-2021
मछुआरों को हर साल दिए जाएंगे 6000 रुपये
- भाजपा की सरकार बनने पर मछुआरों को हर साल 6000 रुपये दिए जाएंगे जैसे कि किसानों को सम्मान निधि मिलती है।
- हम बंगाल में तुष्टिकरण खत्म करेंगे ताकि लोग सरस्वती पूजा-रामनवमी को मना पाएं। बंगाल की हालत बदतर कर दी गई है।
- जय श्री राम का नारा लगता है, तो दीदी बोलती हैं कि उनका अपमान करते हैं। ये नारा हमारी यात्रा का प्रतीक है।
- अम्फान तूफान के बाद केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, उसे टीएमसी के गुंडे खा गए। हमारी सरकार बनेगी तो हम इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:22 PM, 18-Feb-2021
घुसपैठियों को निकालेंगे बाहर
- टीएमसी सरकार ने बंगाल में घुसपैठियों को जगह दी, हमारी सरकार एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकाल देगी। बंगाल में दुर्गा पूजा करने के लिए आज अदालत से इजाजत लेनी पड़ती है।
- बंगाल के विकास के लिए मोदी जी ने ढेर सारे पैसे भेजे। मगर ये पैसे दीदी के सिंडिकेट की भेंट चढ़ गए।
- जो गुंडे ममता दीदी की शह पर आज छिपकर बैठे हैं, उनको मैं कहना चाहता हूं कि जहां छिपना है छिप जाओ। भाजपा की सरकार बनने के बाद पाताल में से भी ढूंढकर आपको जेल में डालेंगे।
02:18 PM, 18-Feb-2021
टीएमसी का एक ही नारा है, भतीजा बढ़ावा
- मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ममता दीदी तृणमूल के गुंडो ने हमारे 130 कार्यकर्ताओं को मारा है, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बंगाल की धरती पर ताकत के साथ कमल खिलने वाला है।
- बंगाल में जो राजनीतिक हिंसा होती है, उसमें 130 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए। ममता दीदी सोचती हैं कि किसी को मार देने से भाजपा रुक जाएगी।
- टीएमसी का एक ही नारा है, भतीजा बढ़ावा। भतीजे के कल्याण के अलावा टीएमसी के मन में कोई अभिलाषा नहीं है। नरेंद्र मोदी जी का नारा है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।
02:16 PM, 18-Feb-2021
बेकार नहीं जाएगी 130 कार्यकर्ताओं की शहादत
- 130 कार्यकर्ताओं की शहादत बेकार नहीं जाएगी, टीएमसी के गुंडों को पाताल से ढूंढेंगे।
- गंगासागर को हम अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सांस्कृतिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने जा रहे हैं। गंगासागर को केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत भी लाएंगे। उत्तरायण के दिन यहां जो मेला लगता है, उसे हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले का दर्जा देंगे।
- आप एक बार बंगाल में भाजपा की सरकार बना दीजिए, बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। शिक्षक भाइयों को उचित मानदंड मिले, इसके लिए एक कमेटी का गठन भाजपा सरकार करेगी।
02:10 PM, 18-Feb-2021
किसानों को फसल का सही दाम मिले इसे परिवर्तन कहते हैं
- प्राकृतिक आपदा के समय आपका अधिकार कोई और न ले जाए, इसे परिवर्तन कहते हैं। किसानों की फसल का सही दाम किसानों को मिले, बिचौलियों को न मिले, इसे परिवर्तन कहते हैं।
- मछुआरे भाइयों को नाव चलाने के लिए किसी को रिश्वत न देनी पड़े, ये परिवर्तन है। आदिवासियों को रहने के लिए कट मनी न देनी पड़े, इसे परिवर्तन कहते हैं।
- 294 विधानसभा क्षेत्रों से ये परिवर्तन रथ गुजरने वाला है। ये परिवर्तन यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर आ रही है।
- आज परिवर्तन यात्रा का पांचवा चरण शुरू हो रहा है। ये यात्रा बंगाल के हर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली हैं।