फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah led crackdown helping realise PM's vision to end organised crime Sources

Amit Shah: संगठित अपराधों के खात्मे को लेकर गृह मंत्रालय ने चलाया खास ऑपरेशन; खूंखार आरोपियों पर कसा शिकंजा

Wed, 05 Apr 2023 10:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Apr 2023 10:46 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस की विशेष इकाइयों को विशेष निर्देश दिए थे कि उन्हें देश या विदेश में छिपने की कोशिश कर रहे संगठित अपराधियों और आतंकवादियों का कानूनी रूप से पीछा करना चाहिए और उन्हें न्याय के दायरे में लाना चाहिए।

विज्ञापन
Amit Shah led crackdown helping realise PM's vision to end organised crime Sources
अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली-एनसीआर और देशभर में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई खूंखार अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सका है। सूत्रों ने बुधवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शाह एनआईए और ईडी जैसी एजेंसियों को देश के अंदर और बाहर संचालित आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए अधिक शक्तियां देकर उन्हें मजबूत बनाने की भी वकालत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाह नियमित समीक्षा बैठकें कर रहे हैं और समय-समय पर पुलिस व अन्य एजेंसियों को निर्देश दे रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप कई खूंखार अपराधियों और उनके संगठनों को न्याय के कठघरे में लाया गया है और हाल के दिनों में न्याय हुआ है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस की विशेष इकाइयों को विशेष निर्देश दिए थे कि उन्हें देश या विदेश में छिपने की कोशिश कर रहे संगठित अपराधियों और आतंकवादियों का कानूनी रूप से पीछा करना चाहिए और उन्हें न्याय के दायरे में लाना चाहिए। इन निर्देशों के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने विशेष कौशल और जांच तकनीकों का प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप आपराधिक-आतंकवाद गठजोड़ से जुड़े 51 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और एक-47, एमपी-5, यूबीजीएल और हैंड ग्रेनेज आदि सहित हथियारों व गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन 51 गिरफ्तारियों ने रिंडा, लांदा और अर्शदीप दल्ला नेटवर्क की कमर तोड़ कर रख दी है, जो विदेश में स्थित हैं और पंजाब में काम कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने शीर्ष अपराधियों को गिरफ्तार करके पड़ोसी राज्यों में अपने समकक्षों की मदद की है। उदाहरण के लिए पंजाब के मोहाली आरपीजी हमले के नाबालिग आरोपी, बरगड़ी मामले में गवाह (प्रदीप कटारिया) की हत्या के आरोपी, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी (दीपक टीनू) जो पुलिस हिरासत से फरार हो गया, राजस्थान में नागौर कोर्ट के बाहर हत्या का आरोपी, हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ कोर्ट के बाहर फायरिंग के आरोपी और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई अन्य वांछित अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मध्यम स्तर के अपराधियों की 217 गिरफ्तारियां की हैं और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के इतिहास में संभवत: पहली बार एक खूंखार भगोड़े अपराधी दीपक बॉक्सर को व्यापक, बहु-महाद्वीपीय संयुक्त पुलिस और प्रशासनिक प्रयासों के कारण मेक्सिको से भारत वापस लाया जा रहा है। इसके अलावा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अगस्त 2022 में आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए तीन मामले दर्ज किए थे। सूत्रों ने कहा कि अब तक की गई जांच से इन नेटवर्कों और उनके सहायक बुनियादी ढांचे को तगड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह के बयान के बाद कपिल सिब्बल का बीजेपी पर बड़ा हमला, सांप्रदायिक दंगों के आंकड़े रख कही बड़ी बात


उन्होंने बताया कि जांच में संगठित आपराधिक गिरोहों के सदस्यों, मादक पदार्थ तस्करों और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई), खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) जैसे संगठनों के गुर्गों और भारत और विदेश से संचालित होने वाले अन्य खालिस्तान समर्थक समूहों के बीच अंतरराष्ट्रीय और घरेलू संबंधों का भी पता चला है। एनआईए द्वारा की जा रही जांच में पंजाब में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या, महाराष्ट्र के बिल्डर संजय बियानी की सनसनीखेज हत्या और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी आयोजक संदीप नांगल अंबिया की घटनाएं शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि एनआईए की जांच के दौरान सात राज्यों में अब तक पांच राउंड में करीब 200 स्थानों और ठिकानों पर छापे मारे गए और और तलाशी की योजना है। उन्होंने बताया कि इनमें कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 13 संपत्तियां जब्त या कुर्क की गई हैं, 95 बैंक खातों पर रोक लगाई गई है, 20 लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) और 24 गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) खोले गए हैं और 95 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। दस अचल संपत्तियों और तीन चल संपत्तियों को कुर्क या जब्त किया गया है और इन मामलों में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 26 आरोपियों के खिलाफ दो मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed