फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah News: karkardooma dda east delhi hub inaugrating Arvind Kejriwal

दिल्ली हिंसा पर बोले शाह, कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने राजधानी को किया अशांत

Thu, 26 Dec 2019 01:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 26 Dec 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah News: karkardooma dda east delhi hub inaugrating Arvind Kejriwal
अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नागरिकता कानून पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर बहस के दौरान कांग्रेस इधर-उधर की बातें कर रही थी, लेकिन जैसे ही बाहर निकली इसने लोगों में भ्रम फैलाना शुरू किया। 

विज्ञापन



विज्ञापन


दिल्ली के कड़कड़डूमा में डीडीए ईस्ट दिल्ली हब का उद्घाटन करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर संसद के अंदर चर्चा हुई। इस दौरान कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था, इधर-उधर की बातें करते थे। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते ही इन लोगों ने भ्रम फैलाना शुरू किया और दिल्ली को अशांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जो दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार हैं, इसको दंड देने का समय आ गया है। दिल्ली की जनता को इन लोगों को दंड देना चाहिए। 

गृह मंत्री ने कांग्रेस के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी कई आरोप लगाए। शाह ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है, जो दूसरे के किए कामों पर अपना ठप्पा लगा देती है। 

गृह मंत्री ने कहा कि कल एक ऐड देखा जिसमें दिल्ली के सीएम कह रहे हैं कि हर घर को जल मिलेगा, लेकिन केजरीवाल साहब ये भूल गए है कि यह सपना प्रधानमंत्री जी ने 15 अगस्त को दिखाया था। 

शाह ने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल नई-नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने एक नई शुरुआत की है, सोचना भी क्यों? बजट भी क्यों देना? भूमि पूजन भी क्यों करना? उद्घाटन भी क्यों करना? किसी का करा कराया है बस उसपर अपने नाम का ठप्पा लगा देना। 

गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जो दिल्ली के विकास का नक्शा खींचा है, उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से उन सभी कामों को पूरा करने की प्लानिंग भी की गई है। उन्होंने विकास के काम करने की नई संस्कृति देश की जनता के सामने प्रधानमंत्री जी ने रखी है।

शाह ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार इस बात के लिए मशहूर थी कि पांच साल एक सरकार कोई योजना बनाती थी, दूसरे पांच साल में दूसरी सरकार उसके लिए बजट मंजूर करती थी, तीसरे पांच साल में उसका भूमि पूजन करती थी, और अगले पांच साल में कांग्रेस सरकार उसे भूल जाती थी। काम तो होता ही नहीं था।


सिसोदिया ने कुछ इस तरह दिया अमित शाह को उत्तर

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया ने कहा कि अमित शाह आरोप लगा रहे हैं कि केजरीवाल सिर्फ प्रचार करते हैं और दूसरों के कराए काम पर ठप्पा लगाते हैं। इस पर मैं कहना चाहता हूं कि  मेरी गृहमंत्री जी से विनती है कि अगर वो चुनाव से फ्री हो गए हों तो दो चार दिन का समय निकालें ताकि मैं उन्हें दिल्ली सरकार के स्कूल दिखा सकूं।

एमसीडी के स्कूल दिखा देता हूं और कुछ मोहल्ला क्लीनिक दिखा देता हूं। सरकारी अस्पताल दिखा देता हूं। दिल्ली में कुछ ऐसे लोगों से मिला देते हैं जिनकी बिजली मुफ्त हुई है। मेरी विनती है, दिल्ली की ओर चलिए तो सही। दिल्ली की तरफ ध्यान तो दीजिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed