{"_id":"6561ac328ba068578a0bb245","slug":"amit-shah-in-telangana-targetting-brs-government-over-corruption-in-state-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: अमित शाह का BRS पर निशाना, कहा- 10 वर्षों में केसीआर सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: अमित शाह का BRS पर निशाना, कहा- 10 वर्षों में केसीआर सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया
Sat, 25 Nov 2023 01:42 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:42 PM IST
सार
तेलंगाना के लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा करती है। राम मंदिर के निर्माण से लेकर धारा 370 को हटाने और तीन तलाक को खत्म करने तक भाजपा ने सभी वादों को पूरा किया है।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में बीआरएस सरकार को निशाने पर लेते हुए उनकी विफलताओं पर बात की। उन्होंने इसी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को भी घेरा। गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में भ्रष्टाचार के अलावा लोगों के लिए कुछ भी नहीं कर पाई है।
केसीआर की सरकार पर साधा निशाना
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोग 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव में केसीआर सरकार को अलविदा कहने वाले हैं। उन्होंने दावा किया, 'आज युवा, किसान, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग पूरी तरह से निराश हैं। तेलंगाना के लोगों का मानना है कि बीआरएस सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ भी नहीं किया है।'
लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए अमित शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने सभी वादों को पूरा करती है। राम मंदिर के निर्माण से लेकर धारा 370 को हटाने और तीन तलाक को खत्म करने तक भाजपा ने सभी वादों को पूरा किया है।'
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से कहा, 'आपका वोट न केवल राज्य सरकार के भाग्य का फैसला करेगा, बल्कि तेलंगाना और देश का भविष्य भी इससे जुड़ा है। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप सभी पार्टियों के कामों को देखने के बाद वोट करें। मुझे यकीन है कि आप पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को ही वोट देंगे।'
गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि भाजपा के सत्ता में आने से भ्रष्टाचार को जड़ से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जेल में डाला जाएगा।