पाकिस्तान की संसद में होता है राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल, शर्म करें कांग्रेसी: अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली के सिलवासा में बहुत सी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सिलवासा में परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि आज यहां एक के बाद एक करके करोड़ों रुपये के कार्यों के लोकार्पण हुए हैं। ये सभी काम इस संघ प्रदेश को विकास मार्ग में आगे ले जाएंगे। कई वर्षों से यहां के लोग विकास की राह देख रहे थे, लेकिन विकास यहां तब हुआ जब श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने। वर्षों तक यहां के लोगों की अनदेखी होती रही। 2014 के बाद से यहां के सर्वांगीण विकास की शुरुआत हुई।
अनुच्छेद 370 पर बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पिछले संसद सत्र में मोदी जी ने ऐतिहासिक फैसला लिया। अनुच्छेद 370 और 35ए देश के एकीकरण में बाधा था। मोदी जी को आपने फिर से प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने संसद के पहले ही सत्र में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। मोदी जी के अलावा ये काम कोई और नहीं कर सकता था। 370 के हटने से जम्मू कश्मीर में विकास के रास्ते खुले हैं, आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है, जम्मू कश्मीर को पूरी तरह से भारत के साथ मिलाने का काम हुआ है।
Amit Shah, Home Min: With this decision of removal of #Article370, road for development has opened in J&K.The last nail in the coffin of terrorism has been put,task of integrating J&K with India has been done.Everyone is with govt on this decision but some people are opposing it. pic.twitter.com/gS5EVwyReq
— ANI (@ANI) September 1, 2019
लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सब लोग इस फैसले पर सरकार के साथ हैं लेकिन कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं। आज राहुल गांधी जो भी बयान देते है उसका उपयोग पाकिस्तान की संसद में होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 370 को हटाने का विरोध किया। आज भी राहुल गांधी जो बयान देते हैं उसकी पाकिस्तान में तारीफ होती है। उनके बयान को पाकिस्तान अपनी याचिका में शामिल करता है। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए कि उनके बयान का उपयोग भारत के खिलाफ हो रहा है।
पार्टी का द्वार खोल दूं तो कांग्रेस व एनसीपी खाली हो जाएगी : शाह
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के थोक में भाजपा में आने पर पर दोनों पार्टियों पर कटाक्ष किया है। शाह ने कहा कि यदि भाजपा का द्वार खोल दूं तो कांग्रेस और एनसीपी लगभग खाली हो जाएंगी।
अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा 1 अगस्त को शुरू की गई महाजनादेश यात्रा का दूसरा चरण पूरा होने के मौके पर यहां कांग्रेस के दिग्गज सुशील कुमार शिंदे के गढ़ सोलापुर में एक जनसभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि पूरी तरह भाजपा का गेट खोल दूं तो शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण को छोड़कर उनकी पार्टी में कोई नेता नहीं बचेगा।