Amit Shah: 'संविधान सभा में एक बड़ी कमी थी, जिसे दूर करना था बहुत जरूरी' कटक में बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रजातंत्र अखबार की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में शामिल हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रख्यात उड़िया लेखक पद्म भूषण प्रतिभा रे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज से ओडिशा दौरे पर हैं। रविवार रात दोनों नेता भुवनेश्वर पहुंचे। इसके बाद आज सुबह शाह ने भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में पूजा अर्चना की। भुवनेश्वर और कटक की दीवारें शाह के पोस्टर, बैनर और तख्तियों से पटी हुई हैं। अमित शाह ने 'श्रावण मास' के अंतिम सोमवार को भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर से अपना दौरा शुरू किया। इसके बाद दोनों नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म स्थल का दौरा करने के लिए कटक पहुंचे हैं। कटक में दोनों नेताओं ने तिरंगा यात्रा में भी भाग लिया। इसके बाद अमित शाह ने यहां समाचार पत्र 'प्रजातंत्र' की 75वीं वर्षगांठ पर अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन की शुरुआत में शाह ने कहा कि उत्कल के सभी लोगों को अपनी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं क्योंकि यहां एक गरीब परिवार में पैदा हुई द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं।
संविधान सभा में एक बड़ी कमी थी: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि संविधान सभा हर प्रदेश और हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करती थी लेकिन संविधान सभा में एक कमी थी कि उसमें एक भी आदिवासी महिला का स्थान नहीं था। आज द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में महामहिम बनकर विराजी हैं। शाह ने कहा कि ओडिशा में अच्छे दिन आ गए हैं। कई ओडिया हस्तियां अब भारत में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। भविष्य आशाजनक दिख रहा है। विकास गतिविधियों की बहुत बड़ी गुंजाइश है। मैं ओडिशा के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना कर सकता हूं।
कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे अमित शाह
अमित शाह कटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पर पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर समिति की बैठक करेंगे। बाद में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से लेकर अगले 20 वर्षों तक के कार्यकाल पर एक किताब ‘मोदीएट20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ के ओडिशा संस्करण का विमोचन करेंगे। शाह सोमवार रात ओडिशा से रवाना होंगे।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समी मोहंती ने बताया कि राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह है। शाह जब सोमवार को भुवनेश्वर से कटक जाएंगे तो विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी दल कांग्रेस भी शाह के दौरे पर करीबी नजर रख रही हैं। गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह भुवनेश्वर दौरे पर आए हैं। इससे पहले वे 2019 के चुनाव के दौरान ओडिशा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर में एक जनसभा को संबोधित किया था।