फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah hails Gujarat govts health facilities highlights improvement in maternal infant mortality rates

Gujarat: शाह ने 350 बेड वाले अस्पताल का किया भूमि पूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गुजरात सरकार की तारीफ की

Mon, 26 Sep 2022 08:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Sep 2022 08:56 PM IST
सार

शाह ने कहा कि यह अस्पताल साणंद इलाके के करीब तीन लाख श्रमिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा और साथ ही क्षेत्र के आसपास के 12 लाख श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों, साणंद तहसील के सभी ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Amit Shah hails Gujarat govts health facilities highlights improvement in maternal infant mortality rates
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/अमित शाह

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को विभिन्न स्वास्थ्य मानकों पर बेहतर सुविधाओं के लिए गुजरात सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। शाह ने आज राज्य के साणंद में 350 बेड वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल का भूमि पूजन किया। 

विज्ञापन


शाह ने कहा, आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई है। गुजरात सरकार ने मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और संस्थागत प्रसव जैसे विभिन्न स्वास्थ्य मानकों में भी सुधार किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यह अस्पताल साणंद इलाके के करीब तीन लाख श्रमिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा और साथ ही क्षेत्र के आसपास के 12 लाख श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों, साणंद तहसील के सभी ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शाह ने  लोगों को नवरात्रि की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओपीडी, इनडोर सुविधाएं, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, लेब्रोटरीज, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, अल्ट्रासाउंड समेत कई आधुनिक सुविधाएं होंगी।


उन्होंने बताया कि साढ़े नौ एकड़ में बनने वाले 350 बेड वाले इस अस्पताल में शुरुआत में पांच सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी और जरूरत पड़ने पर इसे तत्काल 350 से बढ़ाकर 500 बेड का अस्पताल बनाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed